नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ने से कोंडागांव–जोंधरापदर–नारायणपुर मार्ग पर आवागमन बंद

Updated on 30-07-2026

कोंडागांव। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कोंडागांव–जोंधरापदर–नारायणपुर मार्ग में नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी पुल के ऊपर लगभग एक फीट तक बहने के कारण एहतियातन इस मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है।

एसडीएम कोंडागांव  अजय उरांव एवं तहसीलदार  मनोज रावटे द्वारा मौके पर तत्काल पहुंचकर नदी के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर मार्ग को बंद कराया गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नगर सैनिकों की तैनाती भी की गई है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उक्त मार्ग पर आवाजाही न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें