बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत जल्द ही रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आने वाली हैं। शो के 13 अगस्त को प्रीमियर से पहले इसका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में मल्लिका हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज के साथ अपनी बातचीत और उनके क्रश को लेकर बात करती दिखाई दे रही हैं।वीडियो में शो के कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ, जिन्हें कुल्लू के नाम से जाना जाता है, मल्लिका से पूछते हैं कि क्या उन्हें कभी किसी पर क्रश हुआ है या फिर हमेशा लोग ही उन पर फिदा होते हैं।'आजकल टॉम क्रूज को आया हुआ है'
इस पर मल्लिका ने कुछ ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर सभी हैरान हो रहे हैं। एक ने कहा, 'सबको मुझ पर ही क्रश होता है। आजकल टॉम क्रूज को आया हुआ है। झूठ नहीं बोल रही, अगर मेरे पास फोन होता तो मैं तुम्हें उसके वीडियो दिखाती।'
'जब हम साथ में पार्टी कर रहे थे, तब की तस्वीरें हैं'
इसके बाद कुल्लू और अभिषेक मल्हान उनसे सवाल करते हैं, 'वह किस तरह के वीडियो भेज रहे हैं? क्या वह तस्वीरें भेज रहे हैं?' मल्लिका जवाब देती हैं, 'नहीं, जब हम साथ में पार्टी कर रहे थे, तब की तस्वीरें हैं जो बहुत शानदार है।'लोगों ने कहा- इसे उर्वशी रौतेला सिंड्रोम हो गया
मल्लिका का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले। एक यूजर ने लिखा, 'सुनने में तो मजाक लगता है, लेकिन वो सच कह रही है।' वहीं दूसरे ने कॉमेंट किया, 'हाहा! क्या मजाक है!' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसे उर्वशी रौतेला सिंड्रोम हो गया है।' एक और फैन ने कहा, 'मुझे यकीन है, वो सच में ऐसी ही है।'रियलिटी शो करने को लेकर मल्लिका थीं हिचकिचा रही
इससे पहले टाइम्स एंटरटेनमेंट के साथ बातचीत में मल्लिका ने बताया था कि शुरुआत में वह 'द ट्रेटर्स' का हिस्सा बनने को लेकर बिल्कुल तैयार नहीं थीं। उन्होंने कहा था, 'शुरुआत में मैं 'द ट्रेटर्स' को लेकर बहुत आशंकित थी। मैं कोई रियलिटी शो नहीं करना चाहती थी। एक एक्ट्रेस के तौर पर मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी लेकिन फिर अंकिता (एंथनी, मैनेजर) ने मुझे मना लिया। उन्होंने कहा, 'बस इसे देख लीजिए। पहला सीजन देखने के बाद अगर आपको पसंद नहीं आया, तो हम मना कर देंगे लेकिन बिना देखे मना मत कीजिए। मैंने इसे देखा और मुझे यह बहुत पसंद आया।'क्या है 'द ट्रेटर्स' का खेल?
'द ट्रेटर्स' में सभी कंटेस्टेंट एक ही जगह पर रहते हैं लेकिन शो में उन्हें गुपचुप तरीके से दो ग्रुप में बांटा जाता है, ट्रेटर्स और इनोसेंट। ट्रेटर्स का काम बिना पकड़े गए दूसरे खिलाड़ियों को गेम से बाहर करना होता है। वहीं इनोसेंट खिलाड़ी अपनी समझ, रणनीति और आपसी गठबंधन के जरिए ट्रेटर्स को पहचानने की कोशिश करते हैं। शो में दिमागी खेल, धोखा, भरोसा और रणनीति सबसे अहम हैं। इसके पहले सीजन के विनर उर्फी जावेद और निकिता लूथर रहे थे।21 कंटेस्टेंट के साथ लौट रहा है दूसरा सीजन
करण जौहर की मेजबानी में 'द ट्रेटर्स' का दूसरा सीजन और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। इस बार शो में कुल 21 प्रतियोगी हिस्सा लेंगे और सभी के बीच रणनीति, दोस्ती और गठबंधन का खेल देखने को मिलेगा।'द ट्रेटर्स 2' में कौन-कौन नजर आ रहे
शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स में मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मलहान, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी, दलीप ताहिल, शाहनील गिल, शालिनी पासी, रणवीर बराड़, आदित्य कुलश्रेष्ठ, हरमन बावेजा, प्रिश, रिदा थाराना, सौंदस मौफाकिर और रैपर इक्का शामिल हैं। 'द ट्रेटर्स 2' का प्रीमियर 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर होगा।