हमारे पड़ोस में है दुनिया का सबसे भयंकर टर्बुलेंट फ्लाइट रूट, हवा में डगमगाने लगता है विमान

Updated on 12-08-2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया की एक फ्लाइट में जबरदस्त टर्बुलेंस देखने को मिला था। दिल्ली से थाईलैंड के फुकेट जा रही यह फ्लाइट ओडिशा के ऊपर अचानक हवा में 300 फीट नीचे आ गई थी। इस फ्लाइट में 145 यात्री सवार थे। इस कारण चार क्रू मेंबर समेत 17 लोग घायल हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पायलट गांजे के नशे में था और उसका दूसरा डोप टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। यानी विमान एयर टर्बुलेंस का शिकार नहीं हुआ था जबकि पायलट के नशे में होने के कारण ऐसा हुआ था।

फ्लाइट टर्बुलेंस आकाश में होने वाली अचानक और अनियमित हलचल है। जब विमान अस्थिर वायुक्षेत्र से गुजरता है, तो उसे झटके लगते हैं और वह ऊपर-नीचे डगमगाता है। टर्बुलेंस के कई कारण होते हैं। जैसे बादलों में तेज हवा, पहाड़ों के आसपास हवा का तेजी से ऊपर-नीचे होना, अलग-अलग तापमान वाली वायु के मिलने से बनने वाली अस्थिर वायु। कई बार साफ आसमान में भी क्लियर एयर टर्बुलेंस हो सकता है। हालांकि विमान इस तरह के टर्बुलेंस से निपटने के लिए डिजाइन किए जाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें