अमेरिका तक पहुंची ईरान युद्ध की आग
Updated on
07-05-2026
नई दिल्ली: ईरान को तबाह करने चला अमेरिका इस आग में खुद झुलस गया है। ईरान युद्ध की आग अमेरिका तक पहुंच गई है। दरअसल, ईरान युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य ( Strait of Hormuz ) में जारी तनाव ने अमेरिका में ईंधन की कीमतों में आग लगा दी है। अमेरिका में जहां पेट्रोल की कीमतें पिछले करीब दो महीने में 50 फीसदी बढ़ गई हैं।युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक अमेरिका में पेट्रोल (गैसोलीन) की कीमतें 50 प्रतिशत तक बढ़ चुकी हैं। एएए (AAA) की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महज एक हफ्ते में ही पेट्रोल की औसत कीमत 31 सेंट बढ़कर 4.48 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गई है। इन कीमतों ने पिछले चार साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत 4.51 डॉलर प्रति गैलन दर्ज की गई।4 साल का तोड़ा रेकॉर्ड
एबीसी न्यूज और गैसबडी (GasBuddy) की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में पेट्रोल की कीमत में यह जुलाई 2022 के बाद का सबसे उच्चतम स्तर है। युद्ध शुरू होने यानी 28 फरवरी से अब तक राष्ट्रीय औसत कीमतों में 1.54 डॉलर प्रति गैलन की भारी बढ़ोतरी हो चुकी है।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें