फाइनल में सिर्फ विजेता तय नहीं होगा, आधुनिक फुटबॉल की दिशा भी तय होगी, स्पेन क्लासिकल या अर्जेंटीना रॉक बैंड
Updated on
17-07-2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास की तीसरी टीम बन जाएगी या फिर युवा सनसनी लामिन यमाल का स्पेन दोबारा 2010 वाला करिश्मा दिखाते हुए विश्व फुटबॉल का सरताज बनेगा। फाइनल में आमने-सामने होने जा रहे दो बड़े सितारे मेसी और यमाल अब तक मैदान पर कभी एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेले हैं। हालांकि दोनों की मुलाकात वर्षों पहले हो चुकी है। यमाल जब शिशु थे, तब एक चैरिटी फोटोशूट के दौरान मेसी ने उन्हें गोद में लेकर नहलाया था। वह तस्वीर बाद में दुनिया भर में वायरल हुई और अब वर्षों बाद दोनों खिलाड़ी विश्व कप फाइनल में पहली बार आमने-सामने होंगे।पिछले प्रदर्शन की चर्चा
फाइनल में किसी टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन टीमें पहुंचती हैं। ऐसे में स्पेन और अर्जेंटीना, दोनों ही खिताब की बराबर दावेदार हैं, लेकिन फाइनल से पहले दोनों टीमों के पिछले प्रदर्शन की चर्चा जरूर होगी। स्पेन ने सेमीफाइनल में फ्रांस को जिस तरह बेअसर किया, वह लंबे समय तक याद रखा जाएगा। अभी तक टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाना भी अपने आप में एक असाधारण उपलब्धि है। लेकिन अर्जेंटीना को देखकर लगता है कि मानो टीम किसी मिशन पर निकली है। पूरे टूर्नामेंट में अर्जेंटीना ने बार-बार मुश्किल हालात से वापसी की है और अब लगातार दूसरा विश्व कप जीतने की दहलीज पर खड़ी है।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें