आज इस कैफे के पुणे और नागपुर को मिलाकर कुल तीन सेंटर हैं। ये फ्रीलांसरों, क्रिएटर्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए बेहतरीन कम्युनिटी हब बन चुके हैं। इसमें को-वर्किंग स्पेस के अलावा पॉडकास्ट और फोटोग्राफी के लिए स्टूडियो स्पेस, इवेंट स्पेस, लाइब्रेरी, मेकर स्पेस और एक आर्ट स्टोर भी शामिल है। यह स्टार्टअप 32 लोगों की टीम के साथ काम कर रहा है। सालाना यह लगभग 400 से 500 इवेंट्स आयोजित करता है। इसका सालाना रेवेन्यू 2 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वंदिता का भविष्य का टारगेट 'थर्ड स्पेस हॉस्पिटैलिटी' के बैनर तले मौजी को देश के अन्य बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में ले जाना और इसे 1000 करोड़ रुपये का वेंचर बनाना है।