सूरजपुर जिले में उत्साह पूर्वक मनाया गया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Updated on 22-06-2026

सूरजपुर । 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन खेलो इंडिया सेंटर हर्राटिकरा, सूरजपुर में सुबह  किया गया। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य, शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। इसके साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर भी खंड स्तरीय योग शिविरों का आयोजन किया।            जनपद पंचायत ओड़गी, भैयाथान व प्रतापपुर इत्यादि में आयोजित खंड स्तरीय योग शिविर में जनपद सदस्य, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकजनों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें