आज का मैच T20 वर्ल्ड कप 2026, 26 फरवरी: टी20 विश्व कप में आज डबल हेडर, जिम्बाब्वे से टकराएगी टीम इंडिया

Updated on 26-02-2026
नई दिल्ली: सेमीफाइनल की राह को लेकर अगर-मगर के भंवर में फंसी टीम इंडिया को जिंबाब्वे के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करनी होगी। हालांकि, इतने से भी बात नहीं बनेगी, लेकिन खोया आत्मविश्वास जरूर लौट आएगा, जिसकी वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले मुकाबले में खास जरूरत होगी। टीम इंडिया के लिए फिलहाल सबसे जरूरी है अभिषेक शर्मा के बल्ले का चलना। चार मैच में सिर्फ 15 बनाने वाले इस ओपनर पर टीम मैनेजमेंट का विश्वास अभी भी बना हुआ है और आज मैनेजमेंट अभिषेक को अपने पुराने रंग में लौटते देखना चाहेगी।

चेपॉक के मैदान पर होगी टक्कर

भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में हारने वाली टीम का सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो जाएगा। भारत को सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं जिम्बाब्वे को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर 100 से ज्यादा रनों की करारी हार मिली थी। भारत और जिम्बाब्वे का मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का भी मुकाबला

टी20 विश्व कप 2026 में आज दो मुकाबले हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर दोनों टीमों की भिड़ंत होगी। मैच की शुरुआत भारतीय समय अनुसार दोपहर 3 बजे हो जाएगी। वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका दोनों ही इस टूर्नामेंट में अभी तक अजेय है। दोनों का नेट रन रेट भी काफी बेहतरीन है। हालांकि इस मैच में जीत के बाद भी किसी टीम का सेमीफाइनल में स्थान पक्की नहीं हो पाएगा।

भारत चाहेगा साउथ अफ्रीका की टीम

अंतिम चार में पहुंचने के लिए भारत के लिए पहली शर्त अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने की है। भारत और साउथ अफ्रीका अगर अपने-अपने बाकी बचे दोनों मैच जीत जाएं तो ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी। भारत अपने दोनों मैच जीत जाए और अफ्रीकी टीम अगले मैच में विंडीज को हराने के बाद जिम्बाब्वे से हार भी जाए, तो भी भारत फायदे में रहेगा। यदि वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को और साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को हरा दिया, तो फिर भारत के लिए बहुत मुश्किल हो जाएगी। ऐसे में तीनों के बराबर 4-4 अंक हो जाएंगे। तब फैसला नेट रन रेट पर होगा और इस मामले में भारत की स्थिति बहुत खराब दिख रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जसप्रीत बुमराह के पास खास मौका, एक विकेट से बड़ा कारनामा हो जाएगा

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जसप्रीत बुमराह के पास खास मौका, एक विकेट से बड़ा कारनामा हो जाएगा
खेल

सेमीफाइनल में ये 3 अंग्रेज चले तो टीम इंडिया को होगी मुश्किल, तोड़ सकते हैं टी20 विश्व कप जीतने का सपना

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
सेमीफाइनल में ये 3 अंग्रेज चले तो टीम इंडिया को होगी मुश्किल, तोड़ सकते हैं टी20 विश्व कप जीतने का सपना
खेल

भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल रद्द हो गया तो क्या होगा, किसे मिलेगी फाइनल में एंट्री

मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल रद्द हो गया तो क्या होगा, किसे मिलेगी फाइनल में एंट्री
खेल

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल शाम में, दिन में अर्जुन-सानिया की शादी में धूम, सचिन के घर ये दिग्गज बने मेहमान

नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज यानी 5 मार्च को सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले…
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल शाम में, दिन में अर्जुन-सानिया की शादी में धूम, सचिन के घर ये दिग्गज बने मेहमान
खेल

खुद कर चुके हैं एज फ्रॉड, अब शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगाया आरोप

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान शाहिद अफरीदी आज कल अलग-अलग पाकिस्तानी शो पर क्रिकेट से जुड़े मामलों पर बात करते हुए नजर आते हैं। शाहिद अपने…
खुद कर चुके हैं एज फ्रॉड, अब शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगाया आरोप
खेल

शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर, सानिया के गले में डाली वरमाला, सचिन-अंजलि ने यूं दिया अशीर्वाद

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी मुंबई में सानिया चंडोक के साथ बड़े धूम धाम से हुई। कई बड़ी…
शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर, सानिया के गले में डाली वरमाला, सचिन-अंजलि ने यूं दिया अशीर्वाद
खेल

इंग्लैंड लायंस नहीं, दुबई में परिवार के साथ हैं जॉनी बेयरस्टो, युद्ध के बीच वहीं फंस गए

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो अपने परिवार के साथ दुबई में फंसे हैं। उन्होंने हालात को लेकर चिंता जताई है। ईरान…
इंग्लैंड लायंस नहीं, दुबई में परिवार के साथ हैं जॉनी बेयरस्टो, युद्ध के बीच वहीं फंस गए
खेल

PCB के जुर्माना लगाने से खुश नहीं मोहम्मद आमिर, कहा- प्लेयर के लिए सबसे बड़ी सजा ड्रॉप होना है

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा साधारण रहा। एक बार फिर भारत से पाकिस्तान हार गया। इसके अलावा लगातार दूसरी बार टी20…
PCB के जुर्माना लगाने से खुश नहीं मोहम्मद आमिर, कहा- प्लेयर के लिए सबसे बड़ी सजा ड्रॉप होना है
खेल

शाहिद अफरीदी ने भी PCB को शर्मनाक हरकत पर लताड़ा, प्लेयर्स को फाइन लगाने पर कहा- छोटी सोच है

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। पीसीबी ने खराब प्रदर्शन के बाद टीम के खिलाड़ियों…
शाहिद अफरीदी ने भी PCB को शर्मनाक हरकत पर लताड़ा, प्लेयर्स को फाइन लगाने पर कहा- छोटी सोच है
खेल