भोपाल में आधी रात आंधी चली, सुबह बूंदाबांदी:कई इलाकों में बिजली गुल

Updated on 31-05-2026
भोपाल, अबकी बार नौतपा में मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी-हीटवेव (लू) की बजाय आंधी-बारिश और ओले गिर रहे हैं। नौतपा के छठें दिन शनिवार को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। भोपाल के कुछ इलाकों में रविवार सुबह बूंदाबांदी हुई।

शनिवार रात 12:30 बजे से तड़के 3 बजे तक तेज हवाएं चलीं, इस दौरान कई इलाकों में बिजली भी गुल रही। पूरे प्रदेश में कहीं ओले तो कहीं बारिश होने का अनुमान है। 40 से 60Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के अनुसार, 8 जिले- देवास, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, छतरपुर, कटनी, मैहर, उमरिया और शहडोल में भारी बारिश, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि बाकी 47 जिलों में भी गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश हो सकती है।

कहीं भी लू चलने की चेतावनी नहीं है। इस साल मई में पहली बार होगा, जब प्रदेश के सभी जिलों में तेज गर्मी नहीं पड़ेगी।

नौतपा में देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C से ऊपर पहुंच गया है। हाई टेम्परेचर और ह्यूमिडिटी बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बनाते हैं। इससे दाद, खुजली और रैशेज जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते लक्षणों को पहचानकर बचाव के सही उपाय किए जाएं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें