MP विधानसभा में विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर होगा घमासान, BJP लाएगी निंदा प्रस्ताव; कांग्रेस करेगी जोरदार पलटवार

Updated on 27-04-2026

भोपाल: महिलाओं के सशक्तीकरण को केंद्र में रखते हुए विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र (MP Assembly Special Session 2026) सोमवार को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस सत्र को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है और इसके हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर टकराव के आसार

सत्र का मुख्य मुद्दा नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़ा रहेगा। लोकसभा में इस अधिनियम से संबंधित संशोधन विधेयक के गिरने के बाद सत्तारूढ़ भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर संसद में इस विधेयक का विरोध किया, जो नारी शक्ति का अपमान है। इसे लेकर भाजपा निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है।

कांग्रेस का पलटवार, आरक्षण लागू करने की मांग

वहीं, कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाया है। पार्टी का कहना है कि भाजपा वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देना ही नहीं चाहती। कांग्रेस का आरोप है कि वर्ष 2023 में सर्वसम्मति से पारित अधिनियम को अब तक लागू नहीं किया गया। पार्टी का मानना है कि परिसीमन के बहाने इस कानून को टाला जा रहा था, जिसे विपक्ष ने एकजुट होकर विफल किया। कांग्रेस सदन में महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने के लिए संकल्प पेश करेगी और वर्तमान 543 लोकसभा सीटों में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग रखेगी।

महिला आरक्षण में अब ओबीसी कोटे की मांग करेगी कांग्रेस,

लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने पर कांग्रेस को कोई आपत्ति नहीं है। पार्टी SC/ST वर्ग के साथ पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी इसमें शामिल करना चाहती है। इस मांग को बुलंद करने के लिए राज्यों में ओबीसी सम्मेलन किए जाएंगे। पार्टी की ओबीसी सलाहकार परिषद में इस पर चर्चा भी हो चुकी है और अब कार्ययोजना तैयार होगी। उधर, मध्य प्रदेश विधानसभा के 27 अप्रैल को होने वाले एक दिवसीय विशेष सत्र में इसकी मांग उठाई जाएगी।

राज्यों में होंगे सम्मेलन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और ओबीसी काउंसिल के सदस्य जीतू पटवारी का कहना है कि इस बार जाति आधारित गणना होनी हैं। इसमें परिदृश्य साफ हो जाएगा। 33 प्रतिशत महिला आरक्षण में एससी-एसटी वर्ग के साथ ओबीसी का भी कोटा होना चाहिए। वर्तमान नारी शक्ति वंदन अधिनियम में इसका कोई प्रविधान नहीं है। पार्टी का स्पष्ट मत है कि सभी वर्गों की महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।

इस मांग को कांग्रेस बुलंद करेगी। राज्यों में सम्मेलन किए जाएंगे। इसे लेकर पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर कार्ययोजना बना रही है। इसके साथ ही प्रदेश में अलग-अलग स्तर से भी यह बात उठाई जाएगी। प्रदेश कांग्रेस के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग को इसका जिम्मा दिया जाएगा कि वह विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के साथ समाज के प्रबुद्धजन के साथ संगोष्ठियां करे। इसमें जो बात सामने आएगी, उसे आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठकों और रणनीति पर जोर

सत्र से पहले सुबह 9 बजे भाजपा और कांग्रेस विधायक दल की बैठकें होंगी। भाजपा ने तय किया है कि इस सत्र में महिला मंत्री और विधायक अग्रणी भूमिका निभाएंगी और सरकार की उपलब्धियों को प्रस्तुत करेंगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी नारी सशक्तीकरण पर सरकार की नीति और दृष्टिकोण सदन में रखेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

मध्य प्रदेश में बीयर संकट का फायदा उठा रहे शराब माफिया, 50 से 80 रुपये महंगे दामों पर बेच रहे

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
मध्य प्रदेश में बीयर संकट का फायदा उठा रहे शराब माफिया, 50 से 80 रुपये महंगे दामों पर बेच रहे
मध्यप्रदेश

भोपाल के मानस भवन के पास चल रहा प्रशासन का बुलडोजर, 70 साल पुरानी बस्ती हटाने की कार्रवाई शुरू, छावनी में बदला इलाका

भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल के मानस भवन के पास चल रहा प्रशासन का बुलडोजर, 70 साल पुरानी बस्ती हटाने की कार्रवाई शुरू, छावनी में बदला इलाका
मध्यप्रदेश

भोपाल के मानस भवन इलाके से बस्ती हटाए जाने का भारी विरोध, कांग्रेस बोली- आदिवासियों को शहर से दूर भेजने की तैयारी

भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
भोपाल के मानस भवन इलाके से बस्ती हटाए जाने का भारी विरोध, कांग्रेस बोली- आदिवासियों को शहर से दूर भेजने की तैयारी
मध्यप्रदेश

MP में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ भर्ती के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
MP में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ भर्ती के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू
मध्यप्रदेश

कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली गुल, सप्लाई ठप

भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली गुल, सप्लाई ठप
मध्यप्रदेश

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 महंगा:भोपाल में 3074, इंदौर में 3179 और ग्वालियर में 3296 में मिलेगा

भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 महंगा:भोपाल में 3074, इंदौर में 3179 और ग्वालियर में 3296 में मिलेगा
मध्यप्रदेश

भोपाल में कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हिट एंड रन में किसान की दर्दनाक मौत

भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
भोपाल में कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हिट एंड रन में किसान की दर्दनाक मौत
मध्यप्रदेश

जीएमसी में 13 जूनियर-सीनियर रेजिडेंट्स की भर्ती प्रक्रिया पूरी, हमीदिया-सुल्तानिया में मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
जीएमसी में 13 जूनियर-सीनियर रेजिडेंट्स की भर्ती प्रक्रिया पूरी, हमीदिया-सुल्तानिया में मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
मध्यप्रदेश

MP के श्रमिकों को सौगात... संबल योजना के 27 हजार परिवारों को मिले 600 करोड़, गिग वर्कर्स भी हुए शामिल

 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
MP के श्रमिकों को सौगात... संबल योजना के 27 हजार परिवारों को मिले 600 करोड़, गिग वर्कर्स भी हुए शामिल
मध्यप्रदेश