अमेरिका में 'फ्रांसिस स्कॉट की' पुल गिरने के बाद लापता दो मजदूरों के शव मिले, चार की तलाश अभी जारी
Updated on
28-03-2024
वाशिंगटन: अमेरिकी के बाल्टीमोर में 'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' ढहने के बाद लापता हुए लोगों में से दो के शव बरामद हुए हैं। बाल्टीमोर बंदरगाह के ठंडे पानी में बुधवार को दो मजदूरों के शव पाए गए। विशाल मालवाहक जहाज जब पुल से टकरा तो ये पिक-अप ट्रक में थे,। इसी समय पुल ढह गया। मैरीलैंड पुलिस ने कहा है कि फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज के कंक्रीट और स्टील के मलबे में और भी वाहन फंसे हुए हैं। हादसे में आठ सदस्यीय निर्माण दल में से छह लोगों को मृत मान लिया गया है। अभी भी चार शव नहीं मिले हैं।मैरीलैंड पुलिस का कहना है कि गोताखोर कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनके लिए मलबे में जाना आसान नहीं है। बचाव अभियान में लगे लोग लगातार मलबे को हटा रहे हैं, जिससे बाकी शवों को निकालने के लिए गोताखोरों अंदर जा सकें। पुलिस ने बताया कि जहाज से टक्कर से पहले मेयडे कॉल किया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने पुल पर यातायात रोक दिया था। इससे कई लोगों की जान बच गई लेकिन जहाज के ठीक ऊपर सड़क पर गड्ढे भर रहे आठ श्रमिकों को निकालने का कोई मौका नहीं मिल सका। पुल ढहने के बाद दो लोगों को पानी से जीवित निकाल लिया गया और बाकी छह को मृत मान लिया गया।
पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन साजिद तरार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ताकतवर नेता बताया हैं। बिजनेसमैन ने कहा है कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी…
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने यूक्रेन का दौरा किया। ब्लिंकन मंगलवार की सुबह ट्रेन से कीव पहुंचे। कीव के एक बार में ब्लिंकन ने गिटार बजाया और गाना गाकर…
दुनियाभर के अमीरों में दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। भारत के 29 हजार 700 लोगों के पास दुबई में 35 हजार प्रॉपर्टीज हैं। इनकी कीमत…
यूरोपीय देश स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको (56) पर बुधवार को 71 साल के व्यक्ति ने जानलेवा हमला किया। हमलावर ने उन्हें 5 गोलियां मारीं, एक गोली फिको के पेट…
आर्थिक तंगहाली के बीच पाकिस्तान के सांसद सैयद मुस्तफा कमल ने नेशनल असेंबली में भारत की शिक्षा व्यवस्था की तुलना पाकिस्तान की शिक्षा व्यवस्था से की। उन्होंने कहा, "जहां एक…
वॉशिंगटन: यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस की घेरेबंदी करने में जुटे अमेरिका ने तेल व्यापार पर नए प्रतिबंधों का ऐलान करके व्लादिमीर पुतिन सरकार की मुश्किल बढ़ा दी है। अब तक…