*पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह के साथ पूर्व विद्यायक नीलेश अवस्थी,अजय यादव के साथ दर्जनों कांग्रेसियो ने ली भाजपा की सदस्यता*
*भोपाल। काँग्रेस में टूट लगातार जारी है। 17 हज़ार से अधिक कांग्रेसी अब तक कांग्रेस छोड़ चुके है इसके बाद भी यह सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है।गुरुवार को पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह के साथ पूर्व विद्यायक नीलेश अवस्थी,अजय यादव के साथ दर्जनों कांग्रेसियो ने ली भाजपा का दामन थाम लिया।*
प्रदेश कार्यालय में भाजपा न्यू जॉइनिंग कमेटी के संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने डॉ सिंह,श्री अवस्थी व श्री यादव को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर जबलपुर संभाग के कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।