रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों:अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते, बेटियों को कम न आंकें

Updated on 25-08-2026
नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पितृसत्ता खत्म करने’ बयान पर सवाल उठाए।

उन्होंने पूछा कि कांग्रेस पार्टी हिंदू परंपराओं को ही निशाना क्यों बनाती है। अल्पसंख्यक महिलाओं की स्थिति पर चुप क्यों रहती है। राहुल अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते। वे समाज को न बांटें और बेटियों को कम न आंकें।

राहुल ने शनिवार को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में महिलाओं की आजादी और पितृसत्ता के मुद्दे पर एक घंटा 16 मिनट बात की थी। मनुस्मृति का जिक्र करते हुए महिलाओं को पिता, पति और बच्चों की संपत्ति मानने वाली सोच को शर्मनाक बताया।

भाजपा ने कहा- राहुल झारखंड क्यों नहीं जाते, राउत बोले- भाजपा डर गई है

  • भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा, 'ऐसी गूंज है जो कांग्रेस के नेताओं को भी सुनाई नहीं देती, ये ऐसी गूंज है जो झारखंड की सरकार को भी सुनाई नहीं देती। सबको मालूम है कि यह सिर्फ दिखावा है। अगर दिखावा नहीं होता, तो राहुल गांधी जी पहले झारखंड जाते, वहां पर छात्रों के साथ बैठते, उनकी गूंज सुनते और कुछ करके दिखाते।'
  • सांसद संजय राउत ने कहा, 'मैंने राहुल को कभी किसी एक धर्म के बारे में बात करते नहीं देखा और खासकर हिंदू धर्म के खिलाफ बोलते हुए तो बिल्कुल नहीं। ये लोग राहुल से डरे हुए हैं। वे इतने डरे हुए हैं कि उन्हें खुद नहीं पता कि वे क्या कह रहे हैं।'
  • राहुल ने कहा, 'महिला की पहचान उसके पिता, पति या बेटे से नहीं होती, बल्कि उसकी अपनी पहचान होती है।' मनुस्मृति का जिक्र करते हुए महिलाओं को पिता, पति और बच्चों की संपत्ति मानने वाली सोच को शर्मनाक बताया।

    राहुल ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ 3 तरह से हिंसा होती है। पहली- पैदा होते ही हत्या, दूसरी- शारीरिक अत्याचार, तीसरी- आर्थिक बंदिशें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, नौकरी, संपत्ति और अपने फैसले लेने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें