क्वालीफायर-1 जीतते ही आरसीबी का आईपीएल चैंपियन बनना तय! 8 सीजन से चला आ रहा सिलसिला
Updated on
27-05-2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया। इस जीत ने टीम को सीधे फाइनल में पहुंचा दिया है। 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लीग का खिताबी मुकाबला होगा। इसमें आरसीबी की टक्कर क्वालीफायर-2 की विजेता से होगा। क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस पहुंच चुकी है। एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर है। इसकी विजेता टीम भी क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी।12 बार क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम विजेता बनी
आईपीएल में 2011 से वर्तमान प्लेऑफ का नियम आया था। उससे पहले सेमीफाइनल होते थे। प्लेऑफ का नियम आने के बाद से अभी तक 15 फाइनल मुकाबले हो चुके हैं। इसमें 12 बार वही टीम चैंपियन बनी है, जिसने क्वालीफायर-1 में जीत हासिल की। दो ऐसे मौके रहे हैं, जब क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम विजेता बनी तो एक बार एलिमिनेटर खेलने वाली टीम चैंपियन बनी है। पिछले 8 सीजन से हर बार क्वालीफायर-1 की विजेता ने खिताब जीता है।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें