आधी पिच तक दौड़कर अजीब गेंद पर लगाया शॉट, फिर अंपायर ने किया मूड खराब तो यूं स्टेडियम के बाहर मारा छक्का
Updated on
23-09-2026
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बल्लेबाज ने पहले आधी पिच तक पहुंचकर शॉट खेला, लेकिन बॉलर के हाथ से गेंद छूट गई थी और 2 टप्पे के बाद बल्लेबाज ने उसे हिट किया था। ऐसे में अंपायर ने इसे डेड बॉल करार दिया। गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंची, लेकिन बल्लेबाज को रन नहीं मिले। ऐसे में उसने अगली गेंद को खड़े-खड़े ही स्टेडियम के बाहर मार दिया। इस बार अंपायर ने 6 रन का इशारा किया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।एडिलेड के करेन रोल्टन ओवल मैदान पर बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई वन-डे कप के पांचवें मैच में यह घटना हुई। साउथ ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया के मुकाबले की इस घटना को शेयर करते हुए क्रिकेट एयू ने लिखा कि क्रिकेट एक भोंदू खेल है।साउथ ऑस्ट्रेलिया ने बनाया बड़ा स्कोर
मैच में साउथ ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 383/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया। मैकेंजी हार्वे और जेक वेदरल्ड की साझेदारी के दौरान यह घटना हुई। स्कोरबोर्ड पर हार्वे 33 रन (36 गेंदों) पर खेल रहे थे, जबकि वेदरल्ड भी क्रिएज पर मौजूद थे। वीडियो में साफ दिखता है कि बल्लेबाज आधी पिच तक दौड़कर आगे बढ़ा और एक अजीब सी गेंद पर शॉट लगाने की लगाया। तभी अंपायर ने डेड बॉल का इशारा दे दिया। इस फैसले से बल्लेबाज का मूड खराब हो गया। अगली गेंद पर उसने पूरा जोर लगाकर शॉट खेला और गेंद सीधे स्टेडियम के बाहर चली गई।दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला
करेन रोल्टन ओवल पर खेले जा रहे इस दिन के मैच में तस्मानिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। साउथ ऑस्ट्रेलिया की पारी के बाद तस्मानिया को 384 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला। यह मैच वन-डे कप 2026/27 सीजन का हिस्सा है। खबर लिखे जाने तक तस्मानिया ने 13ओवर में 3 विकेट खोकर 97 रन बना लिए हैं। मैच जीतने के लिए उसे बचे हुए 37 ओवर में 287 रन की जरूरत है।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें