'जरूरत पड़े तो बाढ़ पीड़ितों को दें एयर एंबुलेंस', भोपाल में कंट्रोल रूम पहुंचे CM मोहन यादव ने दिए कड़े निर्देश

Updated on 12-08-2026

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावितों, रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे कर्मचारियों और स्थानीय जन से वर्चुअली संवाद किया।

डॉक्टर यादव ने कहा कि लोगों की जान बचाने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने जरूरत पर पीड़ितों को एयर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

527 लोगों की जान बचाई

अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू अभियान से 527 लोगों की जान बचाई जा सकी है। मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारियों को इस स्थिति में सतर्कता, दक्षता, संवेदनशीलता और संयम के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा, अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति में हर संभव सावधानी बरतें।

पुलिया पर पानी होने पर वाहन न गुजरने दें। उन्होंने सिचुएशन रूम से राजगढ़, सीहोर, आगर मालवा, विदिशा, खंडवा चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का वर्चुअल अवलोकन किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें