दंतेवाड़ा। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने छोटे व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। इसका उदाहरण मुख्यालय निवासी खादीर हैं, जिन्होंने नगर पालिका परिषद के माध्यम से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण प्राप्त कर अपने स्वरोजगार को आगे बढ़ाया।
खादीर ने योजना से प्राप्त ऋण का उपयोग ई-रिक्शा पर जूता-चप्पल की दुकान संचालित करने में किया। वे ई-रिक्शा के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर ग्राहकों को जूता-चप्पल उपलब्ध करा रहे हैं। इससे उन्हें अपना व्यवसाय संचालित करने के साथ-साथ ग्राहकों तक सीधे पहुंचने की सुविधा भी मिल रही है। योजना से प्राप्त आर्थिक सहयोग ने खादीर के लिए रोजगार का नया अवसर तैयार किया। मेहनत और लगन के साथ वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा रहे हैं तथा अपनी आजीविका को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।
खादीर बताते हैं कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से मिले ऋण ने उनके छोटे व्यवसाय को शुरू करने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। अब वे अपने परिश्रम से स्वरोजगार कर परिवार की आर्थिक जरूरतों में योगदान दे रहे हैं। खादीर की सफलता यह संदेश देती है कि शासन की योजनाओं का लाभ लेकर छोटे स्तर से शुरू किया गया व्यवसाय भी आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव बन सकता है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना उनके जैसे छोटे व्यवसायियों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।