ईद पर सलमान खान ने 'मातृभूमि' के नए म्यूजिक वीडियो के साथ लिखा- ॐ, 'मैं हूं' सॉन्ग देख पिघल गए फैन्स
Updated on
28-05-2026
सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'मैं हूं' ईद के खास मौके पर रिलीज किया है। गुरुवार सुबह-सुबह सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी फिल्म का म्यूजिक वीडियो शेयर किया है, जो दर्द भरा नजर आ रहा है।सोशल मीडिया पर शेयर किए इस वीडियो में उनकी को-स्टार चित्रांगदा सिंह नजर आ रही हैं । ये गाना कोई पार्टी सॉन्ग या रोमांटिक नहीं बल्कि काफी दर्द से भरा और भावुक कर देनेवाला गाना है जिसमें देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म की एक और झलक मिल रही है। इसमें कथित तौर पर कुछ बदलाव किए जा रहे हैं।म्यूजिक वीडियो देखते ही ऑनलाइन फैन्स कूद पड़े
इस म्यूजिक वीडियो की झलक सामने आते ही ऑनलाइन फैन्स कूद पड़े हैं। गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और काफी लोगों ने कॉमेंट करते हुए सलमान के लिए 'ईद मुबारक भाईजान' लिखा है। एक ने कहा, 'ईद मुबारक, मैं आपके ही पोस्ट का इंतजार कर रहा था।' काफी लोगों ने लिखा- भाईजान, अभी रात है, सो जाओ।सलमान और चित्रांगदा पर फोकस्ड है गाना
वैलंटाइन डे पर रिलीज हुए वीडियो के ऑपोजिट, इस नए रिलीज वीडियो में पूरी तरह से सलमान और चित्रांगदा पर ध्यान केंद्रित किया गया है । इसमें प्यार भी है और अपने साथी से दूर होने की तड़प भी। यह वीडियो पूरी तरह से ब्लैक एंड वाइट है।खुशी के पलों से लेकर कर्तव्य और अपने साथी के लिए दर्द भी
'मैं हूं' के ऑरिजनल वर्जन में एक सैनिक के परिवार की जर्नी है, जिसमें साथ बिताए खुशी के पलों से लेकर कर्तव्य और अपने साथी के लिए दर्द है । श्रेया घोषाल और अयान लाल ने इस गाने को आवाज दी है। इस सॉन्ग में हमारे बहादुर सिपाहियों के बलिदानों को बयां किया गया है।पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था फिल्म का नाम
अपूर्वा लखिया के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज को लेकर बढ़ती उत्सुकता के बीच यह नया म्यूजिक वीडियो सलमान के फैन्स के लिए ईद पर किसी ट्रीट से कम नहीं। बताते चलें कि फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था जो कथित तौर पर भारत और चीन के बीच 2020 में हुए गलवान घाटी में हुई झड़प पर बेस्ड है। बाद में इसका नाम बदल दिया गया। हालांकि फिल्म को पहले 17 अप्रैल को रिलीज किए जाने की बात थी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। मेकर्स ने अभी तक नई रिलीज तिथि को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं किया है।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें