अब 2 नहीं 3 कॉन्‍सर्ट, दिलजीत दोसांझ देंगे सरप्राइज! जानिए तारीख, जगह और टिकट की कीमत

Updated on 09-03-2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले मुंबई और दिल्‍ली में 1-1 लाइव कॉन्‍सर्ट करने वाली थीं, वहीं अब उन्‍होंने भारतीय फैंस को सरप्राइज देते हुए मुंबई में दूसरे शो की भी घोषणा कर दी है। यानी अब देश में शकीरा के दो नहीं, बल्‍क‍ि 3 लाइव कॉन्सर्ट्स होंगे। अपनी दमदार वोकल्स, एनर्जेटिक कोरियोग्राफी और आइकॉनिक ग्लोबल हिट्स के लिए पहचानी जाने वाली शकीरा के इस तीसरे शो की घोषणा महंगे टिकटों के बावजूद भारी बिक्री के कारण लिया गया है। वैसे, एक और दिलचस्‍प खबर ये है कि पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ स्‍टेज पर शकीरा के साथ सरप्राइज अपीयरेंस दे सकते हैं। हालांकि इस कोलेबोरेशन की अभी ऑफिशियली पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दो ग्लोबल परफॉर्मर्स का एकसाथ स्टेज पर आना, किसी सपने से कम नहीं होने वाला है!

शकीरा के इंडिया टूर में तीसरे शो का यह ऐलान तब सामने आया, जब सोशल मीडिया यूजर्स ने टिकट बुकिंग प्‍लेटफॉर्म 'डिस्ट्रिक्ट ऐप' पर एक और शो लिस्टेड देखा। हालांकि, अभी इसके लिए टिकटों की बिक्री शुरू नहीं हुई है। मुंबई में दूसरे शो के लिए टिकट बुकिंग कब शुरू होगी, इस बारे में कोई अपडेट नहीं है। शो ऑर्गनाइजर ने टिकटों की 'बहुत ज़्यादा डिमांड' को देखते हुए यह फैसला लिया है।

शकीरा का इंडिया टूर: कब और कहां होंगे लाइव शोज

शकीरा अपने इंडिया टूर में पहला शो 10 अप्रैल को मुंबई में करेंगी। जबकि इसके अगले ही दिन 11 अप्रैल को महालक्ष्मी रेसकोर्स में ही एक नया शो शेड्यूल किया गया है। इसके बाद वह 15 अप्रैल को दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम में भी परफॉर्म करेंगी। बहुत संभव है तीनों में से क‍िसी इवेंट में शकीरा के साथ स्‍टेज पर द‍िलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे। शकीरा और द‍िलजीत काफी अच्‍छे दोस्‍त हैं।तीसरे शो की घोषणा के बाद एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अब हमारे भारत में 3 शो हैं। 2 मुंबई में और 1 दिल्ली में। यह बहुत बड़ा होने वाला है। अब और इंतजार नहीं कर सकता।' एक अन्‍य एक्साइटेड फैन ने लिखा, 'भारत में शकीरा का नया शो, नई डेट। यह सिर्फ क्वीन ही कर सकती हैं।'

शकीरा के लाइव कॉन्‍सर्ट के टिकट की कीमतें

'हिप्‍स डोंट लाई' और 'वाका वाका' की सिंगर शकीरा के लाइव शोज के लिए 1 मार्च से टिकटों की बिक्री शुरू हुई हैं। फिलहाल, मुंबई में 10 अप्रैल और दिल्ली में 15 अप्रैल के कॉन्सर्ट के टिकट बेचे जा रहे हैं। मुंबई कॉन्सर्ट के टिकट कई प्राइस ब्रैकेट में अवेलेबल हैं। सबसे महंगे टिकट की कीमत ₹32,000 है, जबकि जनरल एडमिशन टिकट की कीमत ₹6,000 से शुरू होती है।

17 साल बाद भारत में परफॉर्म करेंगी शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन शकीरादूसरी बार भारत में कॉन्‍सर्ट कर रही हैं। इससे पहले 2007 में ओरल फिक्सेशन टूर के दौरान मुंबई में उनकी परफॉर्मेस हुई थी। 4 ग्रैमी अवॉर्ड और 15 लैटिन ग्रैमी जीत चुकीं शकीरा 19 साल बाद भारत में परफॉर्म कर रही हैं। उनके इंडिया टूर की घोषणा के समय आध‍िकारिक बयान में कोलंबियन सिंगर ने कहा गया था, 'भारत में परफॉर्म करना मेरे लिए हमेशा खास रहा है। मैं मुंबई और दिल्ली में अपने फैंस से जुड़ने के लिए एक्साइटेड हूं। यह टूर हर बच्चे को आगे बढ़ने के लिए जरूरी न्यूट्रिशन दिलाने के लिए एक साथ खड़े होने के बारे में है।' शकीरा अपने इंडिया टूर से होने वाली कमाई को बेहद नेक काम के लिए देने वाली हैं। उनके ये कॉन्सर्ट नॉन-प्रॉफिट पहल फीडिंग इंडिया के तहत ऑर्गनाइज किए जा रहे हैं।

कौन हैं शकीरा

शकीरा का पूरा नाम शकीरा इसाबेल मेबारक रिपोल है। उनका जन्‍म 2 फरवरी 1977 को कोलंबिया में हुआ है। वह एक गायिका, गीतकार, डांसर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर हैं। उन्हें 'लैटिन म्यूजिक की क्वीन' कहा जाता है। शकीरा ने लैटिन अमेरिका के म्यूजिकल लैंडस्केप पर काफी प्रभाव डाला है और उन्हें दुनिया भर में हिस्पैनोफोन म्यूजिक को पॉपुलर बनाने का क्रेडिट दिया जाता है। उन्होंने दुनिया भर में स्पैनिश भाषा सीखने और इस्तेमाल को बढ़ाने में योगदान दिया है।

14 साल की उम्र में डेब्‍यू और पॉपुलैरिटी

शकीरा ने 14 साल की उम्र में सोनी म्यूजिक कोलंबिया के साथ रिकॉर्डिंग की शुरुआत की। उनके पहले दो एल्बम, मैगिया (1991) और पेलीग्रो (1993) फ्लॉप साबित हुए थे। लेकिन इसके बाद दो एल्‍बम, पीज डेस्काल्‍जोस (1995) और डोंडे एस्टन लॉस लाड्रोनेस? (1998) ने उन्‍हें पॉपुलैरिटी दिलाई। उनके अंग्रेजी एल्बम 'लॉन्ड्री सर्विस' (2001) की दुनिया भर में 13 मिलियन से अधिक कॉपी बिकीं, जो किसी भी महिला लैटिन कलाकार के लिए रिकॉर्ड है। इसके बाद स्पैनिश भाषा के एल्बम 'फ‍िजासियन ओरल, वॉल्यूम 1' (2005), 'सेल एल सोल' (2010), 'एल डोरैडो' (2017), और 'लास मुजेरेस' (2024) के साथ उनकी सफलता आसमान छूने लगी। सिंगर के ये सभी एल्‍बम बिलबोर्ड टॉप लैटिन एल्बम चार्ट में टॉप पर रहे। जबकि '2' (2005), 'शी वुल्फ' (2009), और 'शकीरा' (2014) ने दुनिया भर में प्लैटिनम का दर्जा हासिल किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

करण कुंद्रा ने कृतिका कामरा से नहीं किया ब्रेकअप, न किया प्रपोज! एक्ट्रेस बोलीं- रिश्ता संभाल नहीं पाए

कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
करण कुंद्रा ने कृतिका कामरा से नहीं किया ब्रेकअप, न किया प्रपोज! एक्ट्रेस बोलीं- रिश्ता संभाल नहीं पाए
मनोरंजन

'जन नायकन' को लगा एक और बड़ा झटका, प्राइम वीडियो ने कैंसिल की 120 करोड़ की OTT डील

एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
'जन नायकन' को लगा एक और बड़ा झटका, प्राइम वीडियो ने कैंसिल की 120 करोड़ की OTT डील
मनोरंजन

करण कुंद्रा ने कृतिका कामरा से नहीं किया ब्रेकअप, न किया प्रपोज! एक्ट्रेस बोलीं- रिश्ता संभाल नहीं पाए

कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
करण कुंद्रा ने कृतिका कामरा से नहीं किया ब्रेकअप, न किया प्रपोज! एक्ट्रेस बोलीं- रिश्ता संभाल नहीं पाए
मनोरंजन

25 साल बाद ग्लैमर की दुनिया में लौटीं ममता कुलकर्णी, लोगों ने पूछा- ये सब क्या है, यहां क्यों आईं?

हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
25 साल बाद ग्लैमर की दुनिया में लौटीं ममता कुलकर्णी, लोगों ने पूछा- ये सब क्या है, यहां क्यों आईं?
मनोरंजन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गांव में खरीदी 55 बीघा जमीन, 3 साल पहले 100 Cr की संपत्ति पर भाई ने किया था केस

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गांव में खरीदी 55 बीघा जमीन, 3 साल पहले 100 Cr की संपत्ति पर भाई ने किया था केस
मनोरंजन

प्रियदर्शन ने राजपाल यादव की 'खराब शिक्षा' वाले बयान पर दी सफाई, कहा- मेरा मकसद उनका अपमान करना नहीं था

राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
प्रियदर्शन ने राजपाल यादव की 'खराब शिक्षा' वाले बयान पर दी सफाई, कहा- मेरा मकसद उनका अपमान करना नहीं था
मनोरंजन

आजाद हिंद फौज का सिपाही, अंग्रेज को ट्रेन से फेंका, अनजाने में पहुंचा मुंबई और क‍िस्‍मत ने बनाया एक्‍टर

किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
आजाद हिंद फौज का सिपाही, अंग्रेज को ट्रेन से फेंका, अनजाने में पहुंचा मुंबई और क‍िस्‍मत ने बनाया एक्‍टर
मनोरंजन

Govind की बेटी टीना ने मां-बाप के तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गुजरे दो साल अच्छे नहीं बीते

गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
Govind की बेटी टीना ने मां-बाप के तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गुजरे दो साल अच्छे नहीं बीते
मनोरंजन

जुनैद खान और साई पल्लवी की मूवी 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज,

हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
जुनैद खान और साई पल्लवी की मूवी 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज,
मनोरंजन