एलेना रायबाकिना का सफर समाप्त
वहीं महिला एकल मैच में यूलिया स्टारोडुब्तसेवा ने एक शानदार वापसी करते हुए दूसरी वरीयता प्राप्त एलेना रायबाकिना को शिकस्त दी। दुनिया की 55वें नंबर की खिलाड़ी स्टारोडुब्तसेवा का बुधवार तक शीर्ष-10 खिलाड़ियों के खिलाफ मैचों में रिकॉर्ड 0-6 था, लेकिन उन्होंने इस मैच में बेहतरीन खेल दिखाते हुए वर्ल्ड नंबर-2 रायबाकिना को 3-6, 6-1, 7-6 से हराया। रायबाकिना ने साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था।4 बार की विजेता इगा स्वियातेक ने सारा बेजलेक को 6-2, 6-3 से मात देकर फ्रेंच ओपन के विमेंस सिंगल्स के तीसरे दौर में जगह बना ली है। स्वियातेक ने अपनी सर्विस में आई कुछ कमियों और 38 'अनफोर्स्ड एरर्स' के बावजूद बेजलेक को हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी स्वियातेक साल 2020, 2022, 2023 और 2024 में फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।