मृदुल तिवारी 'यादवजी की लव स्टोरी' विवाद में नाम घसीटे जाने पर भड़के, कहा- समझाना बेकार है

Updated on 24-02-2026
उत्तर प्रदेश में फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर चल रहा विवाद लगातार नए मोड़ ले रहा है। सड़क पर विरोध, एफआईआर, राजनीतिक बयानबाजी और सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के बीच यूट्यूबर और 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट रहे मृदुल तिवारी ने एक बार फिर अपनी बात रखी है। उन्होंने विवाद में अपना नाम घसीटे जाने को लेकर सोशल मीडिया के जरिए स्पष्ट किया कि इस फिल्म से उनका किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है।

दरअसल, फिल्म में लीड एक्ट्रेस प्रगति तिवारी हैं, जो मृदुल तिवारी की बहन हैं। इसी वजह से फिल्म का विरोध करने वाले सोशल मीडिया पर प्रगति के साथ-साथ मृदुल को भी निशाना बना रहे हैं। मृदुल का आरोप है कि कई यूजर्स उन्हें गालियां और धमकियां तक दे रहे हैं। अब इस पूरे मामले पर मृदुल तिवारी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

'यादवजी की लव स्टोरी' पर बोले मृदुल तिवारी

मृदुल तिवारी ने अपने पोस्ट में साफ शब्दों में लिखा कि उनका फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी से रत्ती भर भी लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, 'न तो मैंने यह फिल्म बनाई है और न ही मैं इसके नाम को बदल सकता हूं। मैं यह बात कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुका हूं और पढ़े-लिखे, समझदार लोग इस सच्चाई को समझ भी चुके हैं। लेकिन, जो लोग बिना जानकारी के आरोप लगा रहे हैं, उन्हें समझाना बेकार है।'

मृदुल तिवारी ने की लोगों से अपील

अपने बयान में मृदुल ने आगे कहा, 'किसी भी समाज की भावनाओं को आहत करना मेरा उद्देश्य नहीं है। मैं सभी की भावनाओं का सम्मान करता हूं और अगर लोगों को फिल्म के नाम पर आपत्ति है, तो मैं आप सभी के साथ हूं। आप नाम बदलवाओ।' मृदुल ने अपने पोस्ट में लोगों से गलत जानकारी न फैलाने की अपील की।

'यादवजी की लव स्टोरी' पर विवाद

बीते कुछ दिनों से यूपी के संभल, गुन्नौर और आसपास के इलाकों में यादव समाज के लोगों द्वारा इस फिल्म का लगातार विरोध किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म का टाइटल और कहानी एक विशेष समाज को गलत तरीके से पेश करती है, जिससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचता है।

'यादवजी की लव स्टोरी' पर FIR

इस विरोध के चलते फिल्म के निर्माता संदीप तोमर, निर्देशक अंकित भड़ाना और कलाकारों के खिलाफ पुलिस में FIR भी दर्ज कराई जा चुकी है। प्रदर्शनकारियों ने सिनेमा हॉल संचालकों को चेतावनी दी है कि अगर उनके इलाकों में फिल्म दिखाई गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कुछ जगहों पर फिल्म के पोस्टर तक जलाए गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

कौन हैं मंदाना करीमी, जिन्होंने भारत पर लगाया धोखा देने का आरोप, काम मिलना बंद, कॉन्ट्रैक्ट भी कैंसिल

ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
कौन हैं मंदाना करीमी, जिन्होंने भारत पर लगाया धोखा देने का आरोप, काम मिलना बंद, कॉन्ट्रैक्ट भी कैंसिल
मनोरंजन

अनुराग डोभाल: अलग जाति में शादी, मां-बाप पर टॉर्चर के आरोप, आख‍िरी व्‍लॉग! यहां जानिए पूरा विवाद

'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
अनुराग डोभाल: अलग जाति में शादी, मां-बाप पर टॉर्चर के आरोप, आख‍िरी व्‍लॉग! यहां जानिए पूरा विवाद
मनोरंजन

अविका गौर हैं प्रेगनेंट? पपाराजी के सामने बिगड़ी तबीयत, होने लगीं उल्टियां तो पति ने संभाला

'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
अविका गौर हैं प्रेगनेंट? पपाराजी के सामने बिगड़ी तबीयत, होने लगीं उल्टियां तो पति ने संभाला
मनोरंजन

दुबई में फंसे लोगों की मदद करेंगे Sonu Sood, वीडियो में कहा- आप कहीं के भी हों, मुझे मैसेज करें

एक्टर सोनू सूद ने कोविड के दौरान लॉकडाउन में सैंकड़ों लोगों की मदद की थी और 'मसीहा' बनकर उभरे थे। तबसे वह लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं।…
दुबई में फंसे लोगों की मदद करेंगे Sonu Sood, वीडियो में कहा- आप कहीं के भी हों, मुझे मैसेज करें
मनोरंजन

'रामायणम्' के सेट से लीक हुई रणबीर की तस्वीर, लंबे बालों को देख लोग बोले- ढंग की विग अरेंज नहीं कर सके?

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे रणबीर कपूर लंबे बालों…
'रामायणम्' के सेट से लीक हुई रणबीर की तस्वीर, लंबे बालों को देख लोग बोले- ढंग की विग अरेंज नहीं कर सके?
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा के बेडरूम हैबिट्स पर बोले निक- मेरी वाइफ को सोते समय गर्म रहना पसंद, मैं बेड पर नहीं बैठता

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में से एक है, जिन्हें लोग कपल के रूप में काफी पसंद करते हैं। पावर कपल के रूप में निक…
प्रियंका चोपड़ा के बेडरूम हैबिट्स पर बोले निक- मेरी वाइफ को सोते समय गर्म रहना पसंद, मैं बेड पर नहीं बैठता
मनोरंजन

Holi Song 'बलम पिचकारी' के शूट में चिढ़ गए थे रणबीर कपूर, डायरेक्टर को उठाकर पूल में दिया था फेंक

पहले जब भी होली की बात होती थी 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' और 'अंग से अंग लड़ाना' जैसे गाने जुबां पर चढ़ जाते थे और खूब बजाए भी जाते…
Holi Song 'बलम पिचकारी' के शूट में चिढ़ गए थे रणबीर कपूर, डायरेक्टर को उठाकर पूल में दिया था फेंक
मनोरंजन

‘मेरा बेटा मुंबई में नहीं रह सका’, Arijit Singh के पिता ने जियागंज लौटने की कही कहानी, करते थे कीर्तन

अरिजीत सिंह हाल के दिनों में बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा को लेकर काफी चर्चा में रहे। पिछले दिनों आमिर खान अरिजीत सिंह के होमटाउन पहुंचे थे।…
‘मेरा बेटा मुंबई में नहीं रह सका’, Arijit Singh के पिता ने जियागंज लौटने की कही कहानी, करते थे कीर्तन
मनोरंजन

दुबई में फंसे लोगों के लिए फ्री होटल, R Madhavan ने की UAE सरकार की तारीफ, कहा- मेरा परिवार सुरक्ष‍ित

ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद पूरे पश्‍च‍िम एशिया में तनाव बढ़ता जा रहा है। यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) समेत मिडिल ईस्ट के कई हिस्सों में जवाबी…
दुबई में फंसे लोगों के लिए फ्री होटल, R Madhavan ने की UAE सरकार की तारीफ, कहा- मेरा परिवार सुरक्ष‍ित
मनोरंजन