आज थोड़ी देर पहले मोहसिन से बात हुई। मुझे यकीन है बीमारी के आखिरी दिनों में उन्होंने मुश्ताक साहब का बहुत ख्याल रखा होगा। मुश्ताक साहब से कुछ महीने पहले बात हुई, बड़ी बेबाकी से बात करते थे। मुश्ताक साहब के साथ काम करना, आपका अपनापन हमेशा याद रहेगा। पूरे परिवार को मेरी संवेदनाएं।
अनुपम खेर, एक्टर
मुश्ताक खान की फिल्में
कई दशकों से हिंदी फिल्मों में एक जाना-माना चेहरा रहे खान ने कैरेक्टर एक्टर के तौर पर काफी काम किया। वे कई स्टार्स के साथ नजर आए और 'राउडी राठौर' और 'हेरा फेरी' (2000) जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए पहचाने गए।मुश्ताक खान का फेमस डायलॉग
वे हाल की फिल्मों जैसे 'गदर 2', 'बधाई दो' और 'स्त्री 2' का भी हिस्सा रहे। फिल्मों के अलावा उन्होंने टेलीविजन पर भी काम किया, जहां वे 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' जैसे शो में नजर आए। उनकी सबसे यादगार परफॉर्मेंस में से एक थी अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के साथ 'वेलकम' (2007) फिल्म में उनका रोल, जिसमें उनका डायलॉग 'मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था। एक दिन उदय भाई...' काफी मशहूर हुआ।