कपड़ों की गठरियों में छिपाया साढ़े 4 करोड़ का गांजा:छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा से MP जा रहे 6 तस्कर अरेस्ट, इनमें 2 महिलाएं

Updated on 28-09-2026

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा ओडिशा से कपड़े को गट्ठों के बीच में छिपाकर मध्यप्रदेश के कटनी ले जाया जा रहा था।

जिससे पुलिस की नजरों से बचा जा सके, लेकिन बॉर्डर पार करने से पहले ही पुलिस को चेकिंग के दौरान कपड़ों के गट्ठों के नीचे गांजा मिला। पुलिस ने दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला नागपुर चौकी क्षेत्र का है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मुख्य तस्करों को जानकारी जुटा रही है। मामला नागपुर चौकी क्षेत्र का है।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, रविवार सुबह करीब 10.30 बजे नागपुर चौकी के सामने वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान ओडिशा नंबर की दो पिकअप (क्रमांक OD 14 AA 3468 और OD 14 AL 9682) को रोककर तलाशी ली गई। दोनों वाहनों में प्लास्टिक के पैकेटों में गांजा भरा मिला। पैकेटों को बोरियों में भरकर कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाया गया था।

200 से ज्यादा पैकेट मिले

नागपुर चौकी प्रभारी शेष नारायण सिंह ने बताया कि, दोनों पिकअप से गांजे के 200 से ज्यादा पैकेट मिले हैं। इनका कुल वजन करीब 9.20 क्विंटल है। पुलिस के मुताबिक, इसकी अनुमानित कीमत साढ़े चार करोड़ रुपए से अधिक है।

ओडिशा से कटनी ले जा रहे थे गांजा

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, वे ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश के कटनी जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं मध्यप्रदेश के कटनी की रहने वाली हैं, जबकि चार आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के हैं।

एमपी सीमा से कुछ किमी पहले पकड़े गए

पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा से गांजा लोड कर जशपुर के रास्ते सरगुजा सीमा में पहुंचे थे। इसके बाद एनएच-43 से सरगुजा के 5 थाना क्षेत्रों, सूरजपुर के 3 और कोरिया जिले के 3 थाना क्षेत्रों को पार कर नागपुर पहुंचे। मध्यप्रदेश सीमा से कुछ किलोमीटर पहले ही पुलिस ने दोनों पिकअप को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक ओडिशा से गांजा तस्करी में सरगुजा और सूरजपुर जिले का रूट इस्तेमाल किया जाता है। इस मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े बाकी लोगों की जानकारी जुटा रही है।

राजधानी रायपुर में महिलाएं गांजा बेच रही है। सरस्वती नगर थाने से 400 मीटर की दूरी पर कुकुरबेड़ा बस्ती में ये नजारा देखने को मिला, जहां दुधमुंही बच्ची को गोद में लेकर मां नशे का सामान बेच रही। शहर के देवारपारा में गांजा बेचने की सूचना पर तेलीबांधा पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें