बाजार से गायब हुआ 'मेड इन चाइना'... भोपाल के कपड़ा बाजार में स्वदेशी उत्पादों की धूम, चीनी पैटर्न पर भारी पड़ा भारतीय हैंडलूम

Updated on 12-07-2026

भोपाल। किसी समय चीन में बने पर्दे, ब्लैंकेट, कंफर्टर सहित हैंडलूम कपड़ा लोगों की पहली पसंद थे। अब तस्वीर बदल गई है। अब स्वदेशी उत्पाद धूम मचा रहे हैं। चीनी पेटर्न पर बना भारतीय हैंडलूम कपड़ा अब लोगों की पसंद बन रहा है। बाजार से धीरे-धीरे चीन में बना कपड़ा गायब हो रहा है। किसी समय चीन में बना हैंडलूम कपड़ा ग्राहकों को लुभाता था। इसके दो कारण थे। पहला कपड़ा दिखने में अच्छा था दूसरा भारतीय कपड़े के मुकाबले सस्ता।

थोक कपड़ा व्यापारी बताते हैं कि लोकल फार वोकल के बढ़ते प्रभाव के बाद लोग न केवल स्वदेशी कपड़ा मांगने लगती हैं बल्कि भारतीय कंपनियों ने भी चीनी कपड़े से कड़ी प्रतिस्पर्धा शुरू कर दी है। ईरोड, करूर एव पीनीपत से आ रहे हैंडलूम कपड़े की वैरायटी अच्छी भी है और किफायती थी। चीनी पेटर्न पर बना यह कपड़ा लोगों को लुभा रहा है।

हैंडलूम व्यवसाई महेश चेलानी के अनुसार बाजार ने दीपावली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब जो नया माल आ रहा है वह भारतीय है। ग्राहकों का रुझान अब गुणवत्ता, टिकाऊपन और बेहतर डिजाइन वाले स्वदेशी उत्पादों की ओर बढ़ा है। इसका असर भोपाल के थोक कपड़ा बाजार में भी साफ दिखाई दे रहा है, जहां भारतीय निर्माताओं के उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है।

बेहतर फैब्रिक और प्रतिस्पर्धी दाम

व्यापारियों के अनुसार अब बाजार में सबसे अधिक मांग पानीपत में तैयार होने वाले हैंडलूम उत्पादों की है। यहां से आने वाले ब्लैंकेट, बेडशीट, कम्फर्टर, रजाई, कंबल, दोहर, बेड कवर, तकिया कवर, कुशन कवर, सोफा थ्रो, किचन लिनेन और होटल उपयोग की लिनेन सामग्री की अच्छी बिक्री हो रही है। आधुनिक डिज़ाइन, आकर्षक प्रिंट, बेहतर फैब्रिक और प्रतिस्पर्धी दाम के कारण ग्राहकों का भरोसा भारतीय उत्पादों पर बढ़ा है। संत हिरदाराम नगर में भोपाल संभाग के अलावा सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल तथा आसपास के कई शहरों और कस्बों के व्यापारी बड़ी मात्रा में माल खरीदने आते हैं।

व्यापारियों का कहना है कि पहले कम कीमत के कारण चीनी उत्पाद बाजार में तेजी से बिकते थे, लेकिन अब भारतीय कंपनियों ने भी उसी स्तर की आधुनिक डिज़ाइन, रंगों की विविधता और उत्कृष्ट फिनिश के साथ बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार करना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि ग्राहक अब स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

प्रीमियम हैंडलूम की मांग

बाजार में इस समय कॉटन, ग्लेज कटन, माइक्रोफाइबर, पालीकाटन, फ्लानेल, वेलवेट फिनिश और प्रीमियम हैंडलूम फैब्रिक से बने उत्पादों की विस्तृत रेंज की मांग भभी है। कार्टून प्रिंट, थ्री-डी डिज़ाइन, फ्लोरल पैटर्न, एथनिक प्रिंट, डिजिटल प्रिंट और होटल क्वालिटी कलेक्शन ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। व्यापारियों का मानना है कि भारतीय उत्पादों पर बढ़ते विश्वास के कारण आने वाले समय में स्वदेशी कपड़े की मांग और अधिक बढ़ेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें