लॉजिस्टिक कंपनी ए-1 को मिला करोड़ों के ऑर्डर तो अपर सर्किट में पहुंचे शेयर
Updated on
16-06-2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत हुई है। इसके साथ ही कंपनी के शेयर अपर सर्किट में पहुंच के बंद होने लगे हैं।इन कंपनियों से मिले हैं ऑर्डर
कंपनी की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, नए ऑर्डर्स में सोलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड और महाधन एग्रीटेक शामिल हैं। ये कंपनियां दीपक फर्टिलाइजर्स की सहायक कंपनी हैं। इन दोनों कंपनियों से 12 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रेक्ट मिले हैं। इसके साथ ही साईं बाबा पॉलीमर से 11 करोड़ रुपये का ऑर्डर भी मिले हैं।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें