महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स का निधन, खेल जगत में शोक की लहर, 2 हफ्ते बाद मनाने वाले थे जन्मदिन
Updated on
18-07-2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल की आयु में निधन हो गया है। विशेष बात यह है कि उन्होंने अपने 90वें जन्मदिन से ठीक दो सप्ताह पहले इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से पूरी खेल दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है।क्रिकेट के सबसे ऑलराउंडर थे गैरी सोबर्स
सर गार्फील्ड सोबर्स को दुनियाभर में क्रिकेट इतिहास का अब तक का सबसे बेजोड़ ऑलराउंडर माना जाता है। उन्होंने साल 1954 से 1974 के बीच करीब दो दशकों तक वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए मैदान पर अपनी जादुई चमक बिखेरी। सोबर्स की खासियत यह थी कि वे एक ही समय में वर्ल्ड स्तरीय बल्लेबाज, घातक तेज गेंदबाज बेहतरीन स्पिनर और एक कमाल के फील्डर थे।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें