नौकरी छोड़ने के बाद घर बैठे मोबाइल से PF कैसे निकाले Online, यहां जानिए Step By Step प्रोसेस

Updated on 13-07-2026
 प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (PF) एक अनिवार्य सरकारी बचत योजना है। इसमें कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा कंट्रीब्यूट करता है जबकि कंपनी भी इतना ही योगदान देती है। एम्प्लॉयर के कंट्रीब्यूशन में से 8.33% कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जाता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO अपने सदस्यों को मेंबर पोर्टल के जरिए ऑनलाइन पीएफ निकालने की सुविधा देता है। सदस्य कुछ जरूरी शर्तों और नियमों को पूरा करने के बाद अपने पीएफ बैलेंस का पूरा या कुछ हिस्सा निकाल सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि नौकरी छोड़ने के बाद आप पूरा पीएफ घर बैठे-बैठे ऑनलाइन कैसे निकाल सकते हैं।

ईपीएफ का पैसा पूरी तरह से तभी निकाला जा सकता है जब कोई व्यक्ति नौकरी छोड़ दे या रिटायर हो जाए। नौकरी छोड़ने के तुरंत बाद पीएफ बैलेंस का 75% हिस्सा निकाला जा सकता है। बाकी 25% हिस्सा 2 महीने बाद निकाला सकता है। केवल वही मेंबर ऑनलाइन पीएफ विड्रॉल कर सकते हैं जो शर्तें पूरी करते हैं।

ऑनलाइन विड्रॉल की शर्तें

इसमें पहली शर्त यह है कि उनका UAN एक्टिव होना चाहिए। साथ ही उनका आधार, PAN और बैंक अकाउंट वेरिफाइड होना चाहिए। इसके साथ ही मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से जुड़ा होना चाहिए और एग्जिट यानी नौकरी छोड़ने की तारीख अपडेट होनी चाहिए। पीएफ बैलेंस का 100% हिस्सा निकालने के लिए व्यक्ति का कम से कम 2 महीने तक बेरोजगार होना चाहिए।

ऑनलाइन PF निकानले के स्टेप्स

स्टेप 1: UAN और पासवर्ड के साथ UAN मेंबर पोर्टल पर लॉग इन करें।
स्टेप 2: आधार और बैंक की जानकारी जानने के लिए 'Manage > KYC' के तहत अपना KYC स्टेटस वेरिफाई करें।
स्टेप 3: 'Online Services' टैब पर जाएं और 'Claim (Form-31, 19, 10C & 10D)' चुनें।
स्टेप 4: जरूरी जानकारी डालकर बैंक अकाउंट की डिटेल्स वेरिफाई करें और 'Verify' पर क्लिक करें।
स्टेप 5: 'Certificate of Undertaking' पर 'Yes' पर क्लिक करें।
स्टेप 6: "Proceed for Online Claim" पर क्लिक करें।
स्टेप 7: ड्रॉपडाउन से Form 19 का विकल्प चुनें।
स्टेप 8: डिस्क्लेमर बॉक्स पर टिक करें, अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आया OTP डालें और 'Submit' पर क्लिक करें।
सबमिट करने के बाद आप अपने PF क्लेम का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

UMANG ऐप से कैसे निकालें PF


EPFO सदस्यों के पास EPFO मेंबर पोर्टल पर जाए बिना UMANG ऐप के जरिए भी पीएफ निकालने का विकल्प है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
स्टेप 1: UMANG ऐप खोलें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
स्टेप 2: “EPFO” सर्विसेज को खोजें और चुनें।
स्टेप 3: एम्प्लॉई-सेंट्रिक सर्विसेज के तहत “Raise Claim” पर टैप करें।
स्टेप 4: अपना UAN डालें और अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP से वेरिफाई करें।
स्टेप 5: विड्रॉल क्लेम में फुल PF सेटलमेंट का विकल्प चुने।
स्टेप 6: UAN से जुड़े अपने बैंक अकाउंट की जानकारी वेरिफाई करें।
स्टेप 7: जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 8: क्लेम रिक्वेस्ट सबमिट करें।
स्टेप 9: बाद में स्टेटस ट्रैक करने के लिए क्लेम रेफरेंस नंबर नोट कर लें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें