ली क्रोनिन की 'द मम्मी' (17 सितंबर)
'ईविल डेड राइज' के डायरेक्टर ली क्रोनिन की नई हॉरर फिल्म Lee Cronin’s The Mummy लेकर आए हैं। यह पत्रकार चार्ली कैनन (जैक रेनर) और उनकी पत्नी (लाइया कोस्टा) की कहानी है, जो अपनी बेटी केटी (नताली ग्रेस) को ढूंढते हैं। वह आठ साल पहले मिस्र में गायब हो गई थी। वैसे तो बेटी से मिलने का यह पल चमत्कारिक होना चाहिए था, लेकिन केटी वैसी नहीं लौटती जैसी वह पहले थी। उसके अंदर कुछ छिपी हुई बुराइयों ने घर बना लिया है। यह फिल्म 17 सितंबर को JioHotstar पर रिलीज होगी।
Monster: The Lizzie Borden Story, डायरेक्टर जोड़ी रयान मर्फी और इयान ब्रेनन की 'मॉन्स्टर' एंथोलॉजी की चौथी किस्त है। यह फ्रेंचाइज की पहली ऐसी कहानी जो किसी महिला किरदार पर केंद्रित है। यह मैसाचुसेट्स के फॉल रिवर में 1892 में एंड्रयू और एबी बोर्डेन की कुल्हाड़ी से हुई कुख्यात हत्याओं को दिखाती है। वॉरेन बीटी और एनेट बेनिंग की बेटी एला बीटी, इसमें लिजी बोर्डेन के तौर पर अपनी अब तक की सबसे बड़ी भूमिका में नजर आएंगी। लिजी एक दबी-कुचली सी लड़की है, जो अपमान और क्रूरता के माहौल वाले घर में फंसी हुई है। दूसरी ओर, परिवार की बागी नौकरानी ब्रिजेट सुलिवन (विकी क्रिप्स) भी है। वे दोनों मिलकर सेक्स, पावर और बदले की दुनिया रचते हैं। इस फिल्म में चार्ली हनम, रेबेका, बिली लॉर्ड, जेसिका बार्डन और सारा पॉलसन भी हैं। आप यह फिल्म 17 सितंबर से Netflix पर देख सकते हैं।
Not a Stranger एक नई वेब सीरीज है, जिकी कहानी बड़ी दिलचच्प है। बच्चे को जन्म देने के बाद फंडा (एल्सिन सांगु) ने एक पेंटर के तौर पर अपना करियर छोड़ दिया है। आखिरकार उसे बच्चे के लिए नैनी के रूप में नाज़ली मिल जाती है, जिसकी उसे तलाश थी। लेकिन नाज़ली के अजीब स्वभाव के पीछे एक खतरनाक राज़ छिपा है, जो फंडा और उसके पति इल्कर (ओजान डोलुनाय) की जिंदगी को हमेशा के लिए बदलकर रख देता है। यह नैनी बच्चे के लिए अलग और अजीह तरह का जुनून रखती है, जो डराता है। यह सीरीज 17 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Plastic Beauty एक जापानी सीरीज है। फुमी नुमाता (मायु मात्सुओका) एक काबिल सर्जन हैं, जिन्हें एक इमरजेंसी ऑपरेशन के बाद यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल से निकाल दिया जाता है। प्रैक्टिस जारी रखने के लिए वह सेलिब्रिटी डॉक्टर रिन तोयामा (रीसा नाका) के कॉस्मेटिक सर्जरी क्लिनिक में शामिल हो जाती हैं। रिन का मानना है कि खूबसूरती से आत्मविश्वास वापस पाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, फुमी को वहां क्लिनिक के काले सच का पता चलता है। दवा और खूबसूरती के असली मकसद के बीच लगातार टकराव होता है। यह कहानी जापान में कॉस्मेटिक सर्जरी पर चल रही बहस के बैकग्राउंड पर आधारित है। यह जापान में एक ऐसी संस्कृति बनकर फल-फूल रहा है, जहां लोग अलग-अलग तरह के लुक्स को अपना रहे हैं। आप 'प्लास्टिक ब्यूटी' गुरुवार 17 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Best of the Best में माया (मैत्रेयी रामकृष्णन) और अंजलि (प्रियंका केडिया) बचपन की पक्की सहेलियां हैं। वे UCLA पहुंचती हैं और स्कूल की कॉम्पिटिटिव बॉलीवुड-फ्यूजन डांस टीम में शामिल हो जाती हैं। लेकिन उन्हें यह जरा भी एहसास नहीं था कि US नेशनल चैंपियनशिप तक का रास्ता उनकी सोच से कहीं ज्यादा मुश्किल और पेचीदा है। हसन मिन्हाज ने इसमें दोनों के सख्त मिजाज कोच का रोल निभाया है।
के-ड्रामा के शौकीन दर्शकों के लिए इस हफ्ते The Scandal आ रही है। यह असल में 2003 की पॉपुलर फिल्म 'अनटोल्ड स्कैंडल' का कोरियन टेलीविजन अडैप्टेशन है, जो खुद 1782 के फ्रेंच नॉवेल 'लेस लियाजन्स डेंजर्यूज' का नया रूप था। 8 एपिसोड वाली इस सीरीज की कहानी जोसियन राजवंश के समय पर आधारित है। इसमें एक होशियार शाही महिला और एक बदनाम प्लेबॉय द्वारा रचे गए बहकावे, सत्ता और अवैध प्रेम के खतरनाक खेल को दिखाया गया है। 'द स्कैंडल' शुक्रवार 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
यह फ्रेंच 'यंग एडल्ट' ओरिजिनल फिल्म एम्मा ग्रीन की 'Toi+Moi' ट्राइलॉजी पर आधारित है, जिसकी फ्रांस में लगभग दस लाख कॉपियां बिकी हैं। You + Me - Against the World में अल्मा लैंकेस्टर के रोल में विटोरिया डि सवोइया हैं, जो असल में एक इटैलियन राजकुमारी हैं और इस फिल्म से एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं। खैर, कहानी में विक्टोरिया एक अमीर परिवार में एकदम सही जिंदगी जीती हुई दिखती है। परिवार को लगता है कि वह लॉ की पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन चुपके-चुपके वह फिल्ममेकिंग करती हैं। कैंपस में उसकी मुलाकात वादिम अर्काडी (लुकास बार्सकी) से होती है, जो एक खूबसूरत और अकेले रहने वाला बागी है। उसका बीता हुआ कल मुश्किलों भरा रहा है। एक स्टूडेंट फिल्म पर साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच टकराव होता है, लेकिन फिर वे करीब आते हैं और उन्हें प्यार हो जाता है। लेकिन उनकी कहानी आगे एक बेहद खतरनाक मोड़ से गुजरती है, जिसके बारे में आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा।