श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोपाबेड़ा शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

Updated on 30-07-2026

कोंडागांव,प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने बुधवार को कोंडागांव जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कोपाबेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में आश्रम के पहले गुरु  शिवानंद जी महाराज को स्मरण करते हुए उनका भी पूजन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक  सेवकराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष  नरपति पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष  जसकेतु उसेंडी,  दीपेश अरोरा,  जितेन्द्र सुराना,  कुलवंत चहल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इससे पहले उन्होंने सर्किट हॉउस में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और विभागीय अधिकारी से जिले में कृषि कार्य के प्रगति, खाद बीज की उपलब्धता, वर्षा की स्थिति एवं विभागीय योजनाओं के प्रगति के संबंध में चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  पंकज चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ  अविनाश भोई, अपर कलेक्टर  चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम  अजय उरांव उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें