शेफाली वर्मा ने 49 गेंदों में ठोका शतक, हरियाणा की छोरी का जापान में हाहाकार! बनाए दो दमदार रिकॉर्ड
Updated on
20-09-2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा दिए। शेफाली ने महज 49 गेंदों में शतक जड़कर भारतीय टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान शेफाली ने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे। उन्होंने अपनी पारी में 9 कड़क छक्के और 3 चौके जमाए।एशियन गेम्स का पहला महिला शतक
एशियन गेम्स में किसी भी महिला खिलाड़ी द्वारा बनाया गया पहला शतक है। इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने यह कारनामा नहीं किया है। बांग्लादेश के खिलाफ इस तूफानी शतकीय पारी के दौरान शेफाली वर्मा ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए। वे विश्व महिला टी20 इंटरनेशनल इतिहास में 100 से अधिक छक्के लगाने वाली दुनिया की महज 5वीं बल्लेबाज बन गई हैं।शेफाली से पहले भारत के लिए यह ऐतिहासिक कारनामा सिर्फ स्मृति मंधाना ने किया था, जिनके नाम महिला T20I में 100 छक्के दर्ज हैं। इस मैच में 9 छक्के जड़ते ही शेफाली वर्मा के नाम अब महिला T20I में 104 छक्के हो गए हैं, जिससे वे स्मृति मंधाना को पीछे छोड़कर भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।
भारत का गोल्ड मेडल पक्का
शेफाली वर्मा के इस ऐतिहासिक शतक और रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी के दम पर भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में अपनी जगह और गोल्ड मेडल की दावेदारी को लगभग पक्का कर लिया है। इस शतक के कारण टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए हैं। शेफाली के अलावा टीम इंडिया के लिए हरमनप्रीत कौर ने भी दमदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 33 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके जड़े हैं।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें