ईशान किशन ने इन 2 प्लेयर्स को माना असली मैच विनर, डक पर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा को क्या कह दिया?

Updated on 14-04-2026
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में सोमवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से शिकस्त देने के बाद डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाजों प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब हुसैन की तारीफ की। हिंगे और शाकिब ने अपने डेब्यू मैच में चार-चार विकेट झटके। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ हिंगे ने अपने पहले ओवर में ही तीन विकेट चटकाकर आईपीएल का नया रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुहान-ड्रे प्रिटोरियस को खाता खोले बिना आउट किया।

जैसी उम्मीद थी गेंदबाजों ने वही किया- ईशान किशन

ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन की पारी से सनराइजर्स ने 6 विकेट पर 216 रन बनाए जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स को 159 रन पर आउट कर दिया गया। किशन ने जीत के बाद टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा कि यह जीत टीम के लिए महत्वपूर्ण रही और खिलाड़ियों ने योजनाओं को बखूबी लागू किया।
उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘हम इस जीत से बेहद खुश हैं। टीम ने दो अहम अंक हासिल किए और गेंदबाजों ने वही किया जिसकी हम उनसे अपेक्षा कर रहे थे। हमने उनसे कहा था कि वे खुलकर खेलें और अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू करें और आज उन्होंने ऐसा ही किया। इसका श्रेय सभी गेंदबाजों को जाता है।’

नए गेंदबाजों को क्यों दिया मौका?

नए गेंदबाजों को मौका देने पर उन्होंने कहा, ‘आपको यह भी देखना होता है कि युवा खिलाड़ियों में सफलता के लिए कितनी ललक है। वे पूरे सत्र हमारे गेंदबाजी कोच वरुण आरोन के साथ मेहनत कर रहे थे और अनुभवी खिलाड़ियों से लगातार बातचीत कर रहे थे। घरेलू मैदान पर उन्हें मौका देना जरूरी था और आज यह फैसला सही साबित हुआ।’

अभिषेक शर्मा का भी बचाव किया

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर खाता खोले बगैर आउट हो गए, लेकिन किशन ने उनका बचाव करते हुए कहा, ‘अभिषेक जिस अंदाज में खेलते हैं उसमें कभी-कभी जल्दी आउट होना लाजमी है। हमारी जिम्मेदारी है कि पारी को गहराई तक ले जाएं ताकि वह खुलकर खेल सकें। वह अगर चल गए तो हम आसानी से बड़ा स्कोर बना सकते हैं। वह आज आउट हो गए लेकिन उम्मीद है अगले मैच में और प्रेरित होकर लौटेंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

वैभव सूर्यवंशी के साथ फोटो खिंचवाने आए नन्हें फैंस, 15 साल के क्रिकेटर ने लिए मजे, कहा- 100 रुपये लूंगा

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
वैभव सूर्यवंशी के साथ फोटो खिंचवाने आए नन्हें फैंस, 15 साल के क्रिकेटर ने लिए मजे, कहा- 100 रुपये लूंगा
खेल

मनु भाकर ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, बताया कैसे बन सकते हैं भविष्य के सुपर स्टार

नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
मनु भाकर ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, बताया कैसे बन सकते हैं भविष्य के सुपर स्टार
खेल

'बल्लेबाजों में असली डर', स्विंग के सुल्तान भुवनेश्वर कुमार पर डेल स्टेन का बड़ा बयान

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों को टेस्ट मैच लाइन-लेंथ से गेंदबाज काफी परेशान कर रहे हैं। सोमवार को हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने दिल्ली…
'बल्लेबाजों में असली डर', स्विंग के सुल्तान भुवनेश्वर कुमार पर डेल स्टेन का बड़ा बयान
खेल

75 पर ढेर... 8 रन पर 6 विकेट! दिल्ली की तबाही देख सह-मालिक पार्थ जिंदल का टूटा दिल, कह डाली बड़ी बात

नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम, जहां कुछ दिन पहले 265 रनों का विशाल लक्ष्य आसानी से चेज हुआ था, वहीं सोमवार की रात दिल्ली कैपिटल्स के लिए शमशान साबित हुई। रॉयल…
75 पर ढेर... 8 रन पर 6 विकेट! दिल्ली की तबाही देख सह-मालिक पार्थ जिंदल का टूटा दिल, कह डाली बड़ी बात
खेल

सुपर ओवर में सुपर फ्लॉप होते हैं निकोलस पूरन, 5 मैचों में सिर्फ एक बार खुला है खाता

नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
सुपर ओवर में सुपर फ्लॉप होते हैं निकोलस पूरन, 5 मैचों में सिर्फ एक बार खुला है खाता
खेल

क्यों कार्तिक त्यागी को 2 बीमर गेंद डालने के बावजूद अंपायर ने करने दी गेंदबाजी? जानें IPL का नियम

लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
क्यों कार्तिक त्यागी को 2 बीमर गेंद डालने के बावजूद अंपायर ने करने दी गेंदबाजी? जानें IPL का नियम
खेल

रिंकू सिंह ने बहन से कराई सुनील नरेन की बात, सुपर ओवर में जीत पर ट्रांसलेट करके समझाया क्या-क्या बोल रही हैं

नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
रिंकू सिंह ने बहन से कराई सुनील नरेन की बात, सुपर ओवर में जीत पर ट्रांसलेट करके समझाया क्या-क्या बोल रही हैं
खेल

ऑबस्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने के बाद गुस्सा दिखाना पड़ा अंगकृष रघुवंशी को भारी, BCCI ने दी सजा

नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
ऑबस्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने के बाद गुस्सा दिखाना पड़ा अंगकृष रघुवंशी को भारी, BCCI ने दी सजा
खेल

शुभमन गिल का बड़ा बयान, हार के लिए आखिरी ओवरों की बल्लेबाजी को ठहराया जिम्मेदार, शतक के बाद भी साई सुदर्शन को दी खास सलाह

नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
शुभमन गिल का बड़ा बयान, हार के लिए आखिरी ओवरों की बल्लेबाजी को ठहराया जिम्मेदार, शतक के बाद भी साई सुदर्शन को दी खास सलाह
खेल