धामनपुर में स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती माताओं की निगरानी पर जोर

Updated on 03-03-2026

कोंडागांव। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी ने धामनपुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजित मितानिन संकुल बैठक का अवलोकन किया और गांव एवं पारा स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं की पहचान, नियमित जांच, सुरक्षित प्रसव की कार्ययोजना तथा फॉलोअप रजिस्टर का अवलोकन किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक चिन्हित गर्भवती महिला की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत निर्धारित दिवस पर सभी गर्भवती माताओं की अनिवार्य जांच की जाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उप स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई, रखरखाव एवं परिसर की सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही आमजन के लिए संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी सूचना पटल पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को केंद्र में निवास कर नियमित सेवाएं देने के निर्देश दिए।

उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आवश्यक दवाओं एवं जांच संबंधी सामग्री कीट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। मितानिन दवा पेटी की नियमित रिफिलिंग सुनिश्चित करने तथा दवा वितरण रजिस्टर को अद्यतन रखने को भी कहा गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

बैगा-बिरहोर आदिवासियों के गांव पहुंचे राज्यपाल, योजनाओं का जाना हाल

बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
बैगा-बिरहोर आदिवासियों के गांव पहुंचे राज्यपाल, योजनाओं का जाना हाल
छत्तीसगढ़

शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करें : कलेक्टर

सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश…
शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करें : कलेक्टर
छत्तीसगढ़

वनमंडल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन जागरूकता अभियान संचालित

जशपुरनगर। वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान…
वनमंडल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन जागरूकता अभियान संचालित
छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना से महंत परिवार की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

कोरबा। राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं की रोजमर्रा…
महतारी वंदन योजना से महंत परिवार की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह
छत्तीसगढ़

संबल बनी महतारी वंदन योजना : पवड़िया को मिला सहारा, बॉबी बाई ने खरीदे घर के जरूरी सामान

कोरबा। कोरबा जिले के दूरस्थ गांवों में अब गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। ऐसे मौसम…
संबल बनी महतारी वंदन योजना : पवड़िया को मिला सहारा, बॉबी बाई ने खरीदे घर के जरूरी सामान
छत्तीसगढ़

यात्री बस पलटी, बच्चे समेत 6 की मौत, 9 गंभीर घायल

जशपुर। जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत…
यात्री बस पलटी, बच्चे समेत 6 की मौत, 9 गंभीर घायल
छत्तीसगढ़

मार्च में राशन कार्डधारियों को 2 माह का राशन एक साथ मिलेगा

दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह…
मार्च में राशन कार्डधारियों को 2 माह का राशन एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़

किसान के बाड़े में लगी भीषण आग, 3 ट्रैक्टर और कार जलकर खाक

बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर…
किसान के बाड़े में लगी भीषण आग, 3 ट्रैक्टर और कार जलकर खाक
छत्तीसगढ़

जशपुर जिले में बस दुर्घटना पर सीएम साय ने जताया दुःख

रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में लोगों के…
जशपुर जिले में बस दुर्घटना पर सीएम साय ने जताया दुःख
छत्तीसगढ़