भारत-श्रीलंका के शिप मालदीव पहुंचे:यहां तीन देशों की मिलिट्री ड्रिल में हिस्सा लेंगे

Updated on 23-02-2024

भारत और श्रीलंका के नेवी शिप गुरुवार को मालदीव की राजधानी माले पहुंच गए। ये शिप यहां मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (MNDF) के साथ नेवी एक्सरसाइज में हिस्सा लेंगे।

खास बात यह है कि माले से कुछ दूरी पर चीन का स्पाय शिप जियांग यांग होंग 03 भी मौजूद है। लोकल मीिडया ‘अधाधु’ की रिपोर्ट के मुताबिक- चीन का स्पाय शिप करीब एक महीने से मालदीव एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन में मौजूद है।

मालदीव के चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु अपनी इस पॉलिसी को लेकर घिरते जा रहे हैं। संसद में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी चल रही है। संसद में विपक्ष का बहुमत है।

दोस्ती 16 मिलिट्री ड्रिल

मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स ने भारत और श्रीलंका के नेवी शिप यहां पहुंचने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। इसमें कहा गया- भारत, मालदीव और श्रीलंका यहां जॉइंट नेवी ड्रिल में हिस्सा लेंगे। इसके लिए भारत और श्रीलंका के शिप यहां पहुंच चुके हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। यह एक्सरसाइज गुरुवार से रविवार तक चलेगी। ऑब्जर्वर के तौर पर बांग्लादेश को इनवाइट किया गया है।

बयान के मुताबिक- इस एक्सरसाइज का मकसद तीनों देशों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाना है। हम ये तय करना चाहते हैं कि ड्रिल में हिस्सा लेने वाले देश यहां सभी संभवनाओं की तलाश करें। इसके अलावा समुद्री सुरक्षा पर भी सहयोग बढ़ाना इस एक्सरसाइज का मकसद है। इसके पहले 2021 में यह नेवी ड्रिल ऑर्गनाइज की गई थी। भारत और मालदीव ने 1991 में पहली बार यह सैन्य सहयोग कार्यक्रम शुरू किया था।

चीन का स्पाय शिप भी माले के करीब पहुंचा

एक तरफ जहां, भारत और श्रीलंका के नेवी शिप यहां मिलिट्री ड्रिल के लिए पहुंचे हैं तो गुरुवार को ही चीन का स्पाय शिप जियांग यांग होंग 03 माले के करीब पहुंच गया। लोकल अखबार ‘अधाधु’ की रिपोर्ट के मुताबिक- चीन का स्पाय शिप करीब एक महीने से मालदीव के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (EEZ) में मौजूद था और गुरुवार को यहां क्यों पहुंचा, इस बारे में मालदीव सरकार ने कुछ नहीं बताया।

मालदीव सरकार ने तो यह तक नहीं बताया था कि चीनी स्पाय शिप एक महीने तक कहां मौजूद था। इस स्पाय शिप ने 14 जनवरी को चीन से यात्रा शुरू की थी। इसके ठीक एक दिन पहले मालदीव के प्रेसिडेंट मोहम्मद मुइज्जु का चीन दौरा खत्म हुआ था।

रिपोर्ट के मुताबिक- मालदीव के समंदर में इस स्पाय शिप को दूर से नहीं देखा जा सकता, क्योंकि ये किनारे से काफी दूर है। स्पाय शिप का ट्रैकिंग सिस्टम बंद कर दिया गया है। लिहाजा, इसकी सही लोकेशन नहीं मिल सकी। हालांकि, ये जरूर कन्फर्म है कि 22 जनवरी को यह इंडोनेशिया में मौजूद था।

कुछ दिन पहले मालदीव की फॉरेन मिनिस्ट्री ने बताया था कि चीन का एक जहाज माले पहुंचने वाला है। हालांकि, तब ये नहीं बताया गया था कि ये स्पाय शिप है या कोई सामान्य जहाज।

भारत की पैनी नजर

पिछले महीने जारी द हिंदू की रिपोर्ट मुताबिक- भारत सरकार के अधिकारियों ने जासूसी जहाज के मालदीव की ओर बढ़ने की बात स्वीकार की है। एक भारतीय अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि ये एक रूटीन मूवमेंट हो सकता है। हालांकि, भारतीय नौसेना इस जहाज पर कड़ी नजर रख रही है।

डिफेंस एक्सपर्ट चीनी जासूसी जहाज के मालदीव पहुंचने को सिर्फ एक रूटीन मूवमेंट मानने से इनकार करते हैं। उनका कहना है कि चीन किसी भी जंग या दूसरे चीजों की तैयारी दशकों पहले शुरू कर देता है।

यही वजह है कि पिछले कुछ समय से हिंद महासागर में चीनी जासूसी जहाजों की तैनाती में काफी वृद्धि हुई है। हिंद महासागर में इन जासूसी जहाजों की ज्यादातर मौजूदगी भारत के आसपास ही देखी गई है।

चीन के ये जहाज समुद्र में ट्रैवल करते समय रिसर्च करने के साथ ही जरूरी डेटा भी इकट्ठा करते हैं। इसके लिए इसमें ताकतवर उपकरण लगे होते हैं। ये चीनी जासूसी जहाज अपने समुद्री रास्ते में तैनात किसी दूसरे देश के जहाजों और पनडुब्बियों का भी पता लगाते हैं।

ये जहाज समुद्र के अंदर की हर चीज को ट्रैक कर रहा है। यह मरीन इंफॉर्मेशन चीन को भेज रहा है, ताकि वक्त आने पर इन्हीं जानकारी का इस्तेमाल करके चीनी पनडुब्बी हिंद महासागर में अपने मकसद में कामयाब हो सके।

चीन भारत को जमीन और समुद्र दोनों जगहों पर घेरना चाहता है। चीन ने हमें समुद्र में घेरने के लिए तीन मुख्य बंदरगाह- पाकिस्तान में ग्वादर, श्रीलंका में हंबनटोटा और बांग्लादेश में कॉक्स बाजार बनाए हैं।

इसके अलावा चीन भारत के करीब अब दो और बंदरगाह मालदीव में लामू एटॉल और म्यामांर में क्याउकफ्यू बना रहा है। हिंद महासागर में चीनी जासूसी जहाजों का दौरा इसी कड़ी का एक हिस्सा है।
रिसर्च वेसल या स्पाय शिप

चीन ने अपने जियांग यांग होंग 03 और युआन वांग-6 जैसे जासूसी जहाजों को रिसर्च वेसल कहता है। वहीं, भारत इसे जासूसी जहाज कहता है। इसकी वजह ये है कि चीनी सेना इस जहाज को ऑपरेट करती है।

ये पूरे प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर में काम करने में सक्षम हैं। ये शिप जासूसी कर बीजिंग के लैंड बेस्ड ट्रैकिंग स्टेशनों को पूरी जानकारी भेजते हैं। चीन युआन वांग क्लास शिप के जरिए सैटेलाइट, रॉकेट और इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल की लॉन्चिंग को ट्रैक करता है।

अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शिप को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी यानी PLA की स्ट्रैटेजिक सपोर्ट फोर्स यानी SSF ऑपरेट करती है। SSF थिएटर कमांड लेवल का ऑर्गेनाइजेशन है। यह PLA को स्पेस, साइबर, इलेक्ट्रॉनिक, इन्फॉर्मेशन, कम्युनिकेशन और साइकोलॉजिकल वारफेयर मिशन में मदद करती है।

चीन के जासूसी जहाज पावरफुल ट्रैकिंग शिप हैं। ये शिप अपनी आवाजाही तब शुरू करते हैं, जब भारत या कोई अन्य देश मिसाइल टेस्ट कर रहा होता है। शिप में हाईटेक ईव्सड्रॉपिंग इक्विपमेंट (छिपकर सुनने वाले उपकरण) लगे हैं। इससे यह 1,000 किमी दूर हो रही बातचीत को सुन सकता है।

मिसाइल ट्रैकिंग शिप में रडार और एंटीना से बना इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम लगा होता है। ये सिस्टम अपनी रेंज में आने वाली मिसाइल को ट्रैक कर लेता है और उसकी जानकारी एयर डिफेंस सिस्टम को भेज देता है। यानी, एयर डिफेंस सिस्टम की रेंज में आने से पहले ही मिसाइल की जानकारी मिल जाती है और हमले को नाकाम किया जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

PAK मूल के बिजनेसमैन बोले- मोदी भारत के बेहतरीन लीडर:कहा- पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता चाहिए, जो समस्याओं का हल निकाल सके

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन साजिद तरार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ताकतवर नेता बताया हैं। बिजनेसमैन ने कहा है कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी…
PAK मूल के बिजनेसमैन बोले- मोदी भारत के बेहतरीन लीडर:कहा- पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता चाहिए, जो समस्याओं का हल निकाल सके
विदेश

अल्जीरिया में 26 साल से लापता व्यक्ति मिला:पड़ोसी ने ही किडनैप किया था,दावा- काले जादू की वजह से कभी भाग नहीं सका

अल्जीरिया के अल कदीद शहर में 26 साल पहले लापता हुआ व्यक्ति आखिरकार मिल गया है। उमर बी नाम के शख्स को उसी के पड़ोसी ने किडनैप कर लिया था।…
अल्जीरिया में 26 साल से लापता व्यक्ति मिला:पड़ोसी ने ही किडनैप किया था,दावा- काले जादू की वजह से कभी भाग नहीं सका
विदेश

यूक्रेनी बार से अमेरिकी विदेश मंत्री का मैसेज:बोले-दुनिया के अधिकांश देश स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने यूक्रेन का दौरा किया। ब्लिंकन मंगलवार की सुबह ट्रेन से कीव पहुंचे। कीव के एक बार में ब्लिंकन ने गिटार बजाया और गाना गाकर…
यूक्रेनी बार से अमेरिकी विदेश मंत्री का मैसेज:बोले-दुनिया के अधिकांश देश स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे
विदेश

गाजा पर इजराइली हमले में पूर्व भारतीय सैनिक की मौत

इजराइल हमास जंग के बीच गाजा में सोमवार (13 मई) को संयुक्त राष्ट्र (UN) एजेंसी के लिए काम कर रहे एक पूर्व भारतीय सैनिक की मौत हो गई। पूर्व सैनिक…
गाजा पर इजराइली हमले में पूर्व भारतीय सैनिक की मौत
विदेश

दुबई में भारतीयों के पास डेढ़ लाख करोड़ की प्रॉपर्टी:PAK के नागरिक 91 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक

दुनियाभर के अमीरों में दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। भारत के 29 हजार 700 लोगों के पास दुबई में 35 हजार प्रॉपर्टीज हैं। इनकी कीमत…
दुबई में भारतीयों के पास डेढ़ लाख करोड़ की प्रॉपर्टी:PAK के नागरिक 91 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक
विदेश

पाकिस्तान बोला- भारतीय नेता राजनीति में हमें घसीटना बंद करें:इससे दोनों देशों में अशांति फैलती है, रिश्ते भी खराब होते हैं

पाकिस्तान ने मंगलवार (14 मई) को भारत में हो रहे चुनाव पर कहा कि भारतीय राजनेता हमें चुनाव में घसीटना बंद करें। वहां के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत…
पाकिस्तान बोला- भारतीय नेता राजनीति में हमें घसीटना बंद करें:इससे दोनों देशों में अशांति फैलती है, रिश्ते भी खराब होते हैं
विदेश

रूस समर्थक स्लोवाक PM फिको पर हमला, 5 गोलियां मारीं:साढ़े 3 घंटे ऑपरेशन के बाद बची जान

यूरोपीय देश स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको (56) पर बुधवार को 71 साल के व्यक्ति ने जानलेवा हमला किया। हमलावर ने उन्हें 5 गोलियां मारीं, एक गोली फिको के पेट…
रूस समर्थक स्लोवाक PM फिको पर हमला, 5 गोलियां मारीं:साढ़े 3 घंटे ऑपरेशन के बाद बची जान
विदेश

PAK सांसद बोले- दुनिया चांद पर,हमारे बच्चे गटर में पड़े : कहा- आज टॉप 25 कंपनियों के भारतीय CEO

आर्थिक तंगहाली के बीच पाकिस्तान के सांसद सैयद मुस्तफा कमल ने नेशनल असेंबली में भारत की शिक्षा व्यवस्था की तुलना पाकिस्तान की शिक्षा व्यवस्था से की। उन्होंने कहा, "जहां एक…
PAK सांसद बोले- दुनिया चांद पर,हमारे बच्चे गटर में पड़े : कहा- आज टॉप 25 कंपनियों के भारतीय CEO
विदेश

बाइडन ने रूस पर एक तीर से किया दोहरा शिकार, अमेरिका की बल्‍ले-बल्‍ले, दोस्‍त भारत भी हुआ मजबूर

वॉशिंगटन: यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस की घेरेबंदी करने में जुटे अमेरिका ने तेल व्‍यापार पर नए प्रतिबंधों का ऐलान करके व्‍लादिमीर पुतिन सरकार की मुश्किल बढ़ा दी है। अब तक…
बाइडन ने रूस पर एक तीर से किया दोहरा शिकार, अमेरिका की बल्‍ले-बल्‍ले, दोस्‍त भारत भी हुआ मजबूर
विदेश