भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल की हैट्रिक, पिछली दो भिड़ंत के नतीजे क्या रहे

Updated on 02-03-2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से है। 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों की टक्कर होगी। टी20 विश्व कप में लगातार तीसरी बार भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। 2022 और 2024 में हुए टूर्नामेंट में भी सेमीफाइनल में दोनों टीमों की टक्कर हुई थी। हम आपको उन दोनों मैचों के नतीजे बताते हैं।

एडिलेड में इंग्लैंड 10 विकेट से जीता

एडिलेड ओवल पर हुए इस सेमीफाइनल मुकाबले को इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीता था। हार्दिक पंड्या के 63 और विराट कोहली को 50 रनों की पारी की मदद से भारत ने 6 विकेट पर 168 रन बनाए। इंग्लैंड ने 4 ओवर रहते ही लक्ष्य चेज कर लिया था। एलेक्स हेल्स के बल्ले से 47 गेंद पर 86 रन निकले जबकि जोस बटलर ने 49 गेंद पर 80 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम ने उस टूर्नामेंट को भी अपने नाम किया था।

टीम इंडिया ने 68 रनों से मारा मैदान

2024 में गुयाना को जॉर्जटाउन में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत सेमीफाइनल में हुई। रोहित शर्मा ने 57 और सूर्यकुमार यादव ने 47 रनों की पारी खेलकर भारत को 171 रनों तक पहुंचा दिया। 17वें ओवर में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 103 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत ने मैच को 68 रनों से बड़े अंतर से अपने नाम किया। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 3-3 जबकि जसप्रीत बुमराह ने दो शिकार किए थे। भारतीय टीम ने फाइनल जीतकर टी20 विश्व कप 2024 को भी अपने नाम किया था।

दोनों सेमीफाइनल एकतरफा रहे

भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले दोनों सेमीफाइनल मुकाबले एकतरफा रहे हैं। इस बार मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर है। इंग्लैंड की टीम लय में नहीं है लेकिन इसके बाद भी किसी तरह मैच जीत रही है। नेपाल और इटली के खिलाफ ग्रुप राउंड में उसे जैसे तैसे जीत मिली थी। सुपर-8 में भी उसके सभी मैच टक्कर वाले रहे। भारतीय टीम भी अपने चिर परिचित अंदाज में क्रिकेट नहीं खेल रही है। टीम के कई खिलाड़ी फॉर्म से जूझ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जसप्रीत बुमराह के पास खास मौका, एक विकेट से बड़ा कारनामा हो जाएगा

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जसप्रीत बुमराह के पास खास मौका, एक विकेट से बड़ा कारनामा हो जाएगा
खेल

सेमीफाइनल में ये 3 अंग्रेज चले तो टीम इंडिया को होगी मुश्किल, तोड़ सकते हैं टी20 विश्व कप जीतने का सपना

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
सेमीफाइनल में ये 3 अंग्रेज चले तो टीम इंडिया को होगी मुश्किल, तोड़ सकते हैं टी20 विश्व कप जीतने का सपना
खेल

भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल रद्द हो गया तो क्या होगा, किसे मिलेगी फाइनल में एंट्री

मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल रद्द हो गया तो क्या होगा, किसे मिलेगी फाइनल में एंट्री
खेल

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल शाम में, दिन में अर्जुन-सानिया की शादी में धूम, सचिन के घर ये दिग्गज बने मेहमान

नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज यानी 5 मार्च को सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले…
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल शाम में, दिन में अर्जुन-सानिया की शादी में धूम, सचिन के घर ये दिग्गज बने मेहमान
खेल

खुद कर चुके हैं एज फ्रॉड, अब शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगाया आरोप

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान शाहिद अफरीदी आज कल अलग-अलग पाकिस्तानी शो पर क्रिकेट से जुड़े मामलों पर बात करते हुए नजर आते हैं। शाहिद अपने…
खुद कर चुके हैं एज फ्रॉड, अब शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगाया आरोप
खेल

शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर, सानिया के गले में डाली वरमाला, सचिन-अंजलि ने यूं दिया अशीर्वाद

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी मुंबई में सानिया चंडोक के साथ बड़े धूम धाम से हुई। कई बड़ी…
शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर, सानिया के गले में डाली वरमाला, सचिन-अंजलि ने यूं दिया अशीर्वाद
खेल

इंग्लैंड लायंस नहीं, दुबई में परिवार के साथ हैं जॉनी बेयरस्टो, युद्ध के बीच वहीं फंस गए

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो अपने परिवार के साथ दुबई में फंसे हैं। उन्होंने हालात को लेकर चिंता जताई है। ईरान…
इंग्लैंड लायंस नहीं, दुबई में परिवार के साथ हैं जॉनी बेयरस्टो, युद्ध के बीच वहीं फंस गए
खेल

PCB के जुर्माना लगाने से खुश नहीं मोहम्मद आमिर, कहा- प्लेयर के लिए सबसे बड़ी सजा ड्रॉप होना है

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा साधारण रहा। एक बार फिर भारत से पाकिस्तान हार गया। इसके अलावा लगातार दूसरी बार टी20…
PCB के जुर्माना लगाने से खुश नहीं मोहम्मद आमिर, कहा- प्लेयर के लिए सबसे बड़ी सजा ड्रॉप होना है
खेल

शाहिद अफरीदी ने भी PCB को शर्मनाक हरकत पर लताड़ा, प्लेयर्स को फाइन लगाने पर कहा- छोटी सोच है

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। पीसीबी ने खराब प्रदर्शन के बाद टीम के खिलाड़ियों…
शाहिद अफरीदी ने भी PCB को शर्मनाक हरकत पर लताड़ा, प्लेयर्स को फाइन लगाने पर कहा- छोटी सोच है
खेल