भोपाल में मिला इतिहास का खजाना, महान क्रांतिकारी तात्या टोपे के दस्तखत वाला 169 साल पुराना दुर्लभ पत्र बरामद

Updated on 30-04-2026

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के दौरान एक ऐसी दुर्लभ उपलब्धि हाथ लगी है, जो 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को नया आयाम दे सकती है। केंद्र सरकार के 'ज्ञान भारत मिशन' के तहत पुराने रिकॉर्ड्स के डिजिटलीकरण के दौरान आर्काइव के ढेर से महान क्रांतिकारी तात्या टोपे द्वारा हस्ताक्षरित 169 साल पुराना पत्र बरामद हुआ है।

यह पत्र केवल एक कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि उस समय की रणनीति और विद्रोह की बारीक योजना का जीवंत प्रमाण है। 1857 के संग्राम से ठीक पहले के तनावपूर्ण महीनों की झलक दिखाने वाले इस पत्र पर 'चैत्र बदी 7, संवत 1914' (1857 ई.) की तारीख अंकित है। यह पत्र विभिन्न रियासतों के सूबेदारों, सरदारों, सिपाहियों और हवलदारों को संबोधित किया गया है।

इतिहास की एक अहम कड़ी मिली

मध्य प्रदेश पुरातत्व निदेशालय के कमिश्नर मदन कुमार नागर के अनुसार, यह खोज इतिहास की एक अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी है। पत्र की भाषा और इसकी व्यापकता यह स्पष्ट करती है कि 1857 का विद्रोह कोई आकस्मिक घटना नहीं थी, बल्कि इसके पीछे एक सुव्यवस्थित नेटवर्क और गहरी रणनीति सक्रिय थी। तात्या टोपे के स्पष्ट दस्तखत इस दस्तावेज की प्रमाणिकता और ऐतिहासिक मूल्य को और बढ़ा देते हैं।

पत्र में तात्या टोपे के संघर्षपूर्ण सफर का विवरण

आर्काइव के इन रिकॉर्ड्स से तात्या टोपे के मध्य भारत में किए गए संघर्षपूर्ण सफर का विवरण मिलता है। उन्होंने बैतूल, गढ़ाकोटा, ग्वालियर, झांसी और शिवपुरी जैसे क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को एकजुट किया। यह पत्र दर्शाता है कि कैसे वे समाज के विभिन्न वर्गों को मनाकर उन्हें युद्ध के लिए तैयार कर रहे थे।

होटल संचालक पर एफआईआर दर्ज

जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि गांधीनगर बस स्टैंड स्थित देवश्री होटल की जांच में 21 नग व्यावसायिक, चार नग घरेलू गैस सिलिंडर रखे होना मिले थे, जिनके दस्तावेज होटल के संचालक विकास चौकसे द्वारा प्रस्तुत नहीं किए गए। मामले की जांच रिपोर्ट एडीएम सुमित पांडे को पेश की गई थी, जिनके आदेशानुसार पुलिस थाना गांधीनगर में संचालक विकास चौकसे पर प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

मध्य प्रदेश में बीयर संकट का फायदा उठा रहे शराब माफिया, 50 से 80 रुपये महंगे दामों पर बेच रहे

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
मध्य प्रदेश में बीयर संकट का फायदा उठा रहे शराब माफिया, 50 से 80 रुपये महंगे दामों पर बेच रहे
मध्यप्रदेश

भोपाल के मानस भवन के पास चल रहा प्रशासन का बुलडोजर, 70 साल पुरानी बस्ती हटाने की कार्रवाई शुरू, छावनी में बदला इलाका

भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल के मानस भवन के पास चल रहा प्रशासन का बुलडोजर, 70 साल पुरानी बस्ती हटाने की कार्रवाई शुरू, छावनी में बदला इलाका
मध्यप्रदेश

भोपाल के मानस भवन इलाके से बस्ती हटाए जाने का भारी विरोध, कांग्रेस बोली- आदिवासियों को शहर से दूर भेजने की तैयारी

भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
भोपाल के मानस भवन इलाके से बस्ती हटाए जाने का भारी विरोध, कांग्रेस बोली- आदिवासियों को शहर से दूर भेजने की तैयारी
मध्यप्रदेश

MP में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ भर्ती के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
MP में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ भर्ती के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू
मध्यप्रदेश

कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली गुल, सप्लाई ठप

भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली गुल, सप्लाई ठप
मध्यप्रदेश

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 महंगा:भोपाल में 3074, इंदौर में 3179 और ग्वालियर में 3296 में मिलेगा

भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 महंगा:भोपाल में 3074, इंदौर में 3179 और ग्वालियर में 3296 में मिलेगा
मध्यप्रदेश

भोपाल में कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हिट एंड रन में किसान की दर्दनाक मौत

भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
भोपाल में कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हिट एंड रन में किसान की दर्दनाक मौत
मध्यप्रदेश

जीएमसी में 13 जूनियर-सीनियर रेजिडेंट्स की भर्ती प्रक्रिया पूरी, हमीदिया-सुल्तानिया में मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
जीएमसी में 13 जूनियर-सीनियर रेजिडेंट्स की भर्ती प्रक्रिया पूरी, हमीदिया-सुल्तानिया में मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
मध्यप्रदेश

MP के श्रमिकों को सौगात... संबल योजना के 27 हजार परिवारों को मिले 600 करोड़, गिग वर्कर्स भी हुए शामिल

 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
MP के श्रमिकों को सौगात... संबल योजना के 27 हजार परिवारों को मिले 600 करोड़, गिग वर्कर्स भी हुए शामिल
मध्यप्रदेश