'हनुमान अंश' ने 60 दिनों में की 21,000% से अधिक की कमाई, 'मिर्जापुर' से आगे निकली 'द वन'

Updated on 06-10-2026
नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बुनी गई फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर जो भंवर पैदा किया उसे अब सभी जान चुके हैं। फिल्म महज 2 करोड़ की लागत से तैयार की गई थी, जिसके लिए न तो प्रमोशन ही हुआ और न ही कोई प्रेस शो। फिल्म चुपचाप रिलीज हुई और पहले तो इसे केवल 355 शोज़ मिले, जिससे 'हनुमान अंश' ने केवल 10 लाख रुपये की कमाई की। शुरुआती कमाई बेहद निराशाजनक रही लेकिन फिर आया कमाई के पैटर्न में भूचाल। अब इस फिल्म को रिलीज हुए 60 दिन यानी पूरे दो महीने गुजर चुके हैं। वहीं 'मिर्जापुर द मूवी'को भी सिनेमाघरों में उतरे करीब 25 दिन बीत चुके हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' 11 दिनों के बावजूद अपनी लागत नहीं वसूल पाई है।

यहां सबसे पहले बात करते हैं 'हनुमान अंश' की। प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा के आध्यात्मिक सफर पर बेस्ड ये कहानी की शुरू होती है स्वतंत्रता से पहले के भारत के एक युवा लड़के लक्ष्मी नारायण के बचपन से जिसे प्यार से लक्ष्मण दास भी कहा गया है। छोटी उम्र में ही अपनी मां को खो देने का दुख वो संभाल नहीं पाते और मां की दुबारा पाने की आश और तलाश में घर से निकल जाते हैं। उन्हें ये पता है कि अगर उन्हें कहीं भगवान मिल जाएं तो उनकी मां उन्हें दोबारा मिल सकती हैं। उसकी यह तलाश उन्हें सैकड़ों मंदिरों, घने जंगलों, नदियों से लेकर अनगिनत गांवों तक ले जाती है और इसी के साथ-साथ उनका मौन, अनुशासन और कठिन तपस्या अंदर से उन्हें एक आकार दे रहा होता है। धीरे-धीरे उन्हें पता लगता है कि मानवता और दीन-दुखियों की सेवा ही सबसे बड़ा भगवान है।

'हनुमान अंश' ने 8वें दिन फिल्म को फ्लॉप करार दे दिया गया

इस फिल्म की धीमी शुरुआत के साथ ही चौथे दिन से इसकी कमाई नीचे जाने लगी थी और 8वें दिन फिल्म को फ्लॉप करार दे दिया गया था। मेकर्स थोड़े ही शोज़ के साथ काम चलाते रहे और फिर अचानक 17वें दिन जाकर धमाल हुआ। फिल्म ने अचानक 2 करोड़ पार की छलांग लगाई। इसके बाद 59वें दिन तक इसे कोई रोक न पाया और फिल्म ने लगातार रोज करोड़ों में कमाई की।

फिल्म में अब तक 21,112% की ग्रोथ

कलेक्शन पर नजर डालें तो इस फिल्म की कमाई में अब 60वें दिन गिरावट आई है और फिल्म ने 16वें दिन से अधिक कमाई की है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक , 'हनुमान अंश' ने ₹0.75Cr की कमाई 60वें दिन की है और कुल कमाई अब तक ₹325.48Cr की हो चुकी है। 11 सितंबर को भारत से बाहर इस फिल्म को रिलीज किया गया था और इसने अब तक विदेशों में ₹39.80 Cr की कमाई कर ली है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 21,112% की ग्रोथ के साथ वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने ₹424.24 Cr की धुआंधार कमाई कर ली है।

बिहार के एक रहस्यमयी जंगल और वन देवी की लोककथा पर बेस्ड 'द वन'

अब बात करते हैं 25 सितंबर 2026 को रिलीज हुई एक फैंटेसी हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'द वन' की जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी बिहार के एक रहस्यमयी जंगल और वन देवी की लोककथा पर बेस्ड है। ऋषि यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा और उसकी पत्नी ममता यानी तमन्ना भाटिया मुंबई में रहते हैं और दोनों अपनी जिंदगी में एक औलाद की तमन्ना रखते हैं। इसी मन्नत के साथ छठ पूजा पर आस्था रखते हुए दोनों पैतृक गांव देवांचल पहुंचते हैं जहां पुश्तैनी जमीन भी है और सड़क निर्माण को लेकर विवाद भी चल रहा है। इसी गांव के पास देववन नाम का एक पवित्र जंगल है, जिसे लेकर लोगों की मान्यता है कि वहीं सूर्यास्त के बाद जाना वर्जित है। आधुनिक सोच वाला ऋषि इन परंपराओं और वन देवी के प्रकोप को महज एक अंधविश्वास मानता है, लेकिन जब वो इन नियमों को तोड़ता है तो उकी जिंदगी में प्रलय आ जाता है। जंगल के अंदर जाने पर उसे अलौकिक और रहस्यमयी घटनाओं का सामना करना पड़ता है।

'द वन' ने कितनी की है कमाई

'द वन' करीब 80 से 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म है, जो अब तक लागत नहीं वसूल पाई है। इस फिल्म ने दूसरे सोमवार को यानी 11वें दिन केवल 95 लाख रुपये कमा पाई और देश भर में इसने अब तक ₹63.05Cr की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹82.00 Cr के करीब हो चुकी है।

'मिर्जापुर: द मूवी' 80-90 करोड़ के बजट में बनी फिल्म

लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्जापुर के फिल्मी वर्जन 'मिर्जापुर: द मूवी' की बात करें तो ये सीरीज की तरह ही एक एक्शन, क्राइम और थ्रिलर फिल्म है। डायरेक्टर गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वो सबकुछ है जिसे 'मिर्जापुर' के फैन्स सीरीज के अलावा देखने की कल्पना कर रहे थे। अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और करीब 80-90 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म काफी आगे निकल चुकी है।

सोमवार को केवल 60 लाख रुपये की कमाई

इस फिल्म ने 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को केवल 60 लाख रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर इसने अब तक ₹227.65Cr का कलेक्शन कर लिया है और वर्ल्डवाइड फिल्म ने ₹331.57 Cr की ग्रॉस कमाई की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें