'गई भैंस पानी में', दर्शकों को पसंद नहीं आई कहानी, बोले- सिर्फ कृति सेनन ही दमदार
Updated on
19-06-2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है। उसमें दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान थे। 'कॉकटेल' सुपरहिट रही थी और गाने भी ब्लॉकबस्टर रहे। ऐसे में 'कॉकटेल' के साथ 'कॉकटेल 2' की तुलना होना जायज है। प्यार, दोस्ती और रिश्तों को मॉडर्न अंदाज में परोसने वाली 'कॉकटेल 2' को मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है। जहां कुछ ने तारीफ की है, तो कुछ ने बुराई की और कहा कि जबरदस्ती का सीक्वल बनाया है। हालांकि, कृति सेनन ने जरूर मजमा लूट लिया है।Cocktail 2 देखने के बाद पब्लिक ने X पर अपने विचार साझा किए और बताया कि फिल्म में किसे क्या अच्छा लगा। लोगों का कहना है कि 'कॉकटेल 2' की बस एक ही अच्छी बात है और वो है कृति सेनन। सिर्फ उनके लिए यह फिल्म देखी जा सकती है।'जबरदस्ती बनाया गया सीक्वल'
एक यूजर ने 'कॉकटेल 2' देखने के बाद लिखा, 'यह जबरदस्ती बनाया गया सीक्वल है, जिसकी स्क्रिप्ट बोरिंग है और इसमें बहुत ज्यादा ओवरएक्टिंग है। कृति सेनन ही इस फिल्म की एकमात्र अच्छी बात हैं। आप उन्हें देखने के लिए यह फिल्म देख सकते हैं। शाहिद कपूर की और फ्लॉप तैयार है। वह दो दशकों से भी ज्यादा समय से इंडस्ट्री में कैसे टिके हुए हैं, यह विज्ञान की समझ से परे है।''कॉकटेल 2' के डायरेक्टर कौन?
'कॉकटेल 2' को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है, जबकि कहानी तरुण जैन-लव रंजन ने लिखी है। वहीं इसे मैडॉक फिल्म्स और लव रंजन ने ही प्रोड्यूस किया है।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें