पाकिस्तान के लाहौर में अजरबैजानी महिला के साथ गैंगरैप, आईफोन भी लूटा, पुलिस ने शुरू की छापेमारी
Updated on
28-09-2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अजरबैजान की 20 साल की महिला के साथ कथित गैंगरेप और लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला ने लाहौर में तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया गया है। महिला का आरोप है कि उसे डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी इलाके के एक फ्लैट में ले जाया गया, जहां उसके साथ रेप हुआ और उसका फोन भी छीन लिया गया। लाहौर में इसी साल जुलाई में भी विदेशी महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी।लाहौर पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद उसका मेडिकल कराया है और तीनों संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान करने का दावा करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी की बात कही है। हालांकि पुलिस को अभी तक आरोपियों में से किसी को गिरफ्तार करने में कामयाबी नहीं मिली है।रात में कैफे से ले गए
पुलिस अधिकारी अंजुम बशीर ने बताया कि पीड़ित महिला करीब दो हफ्ते पहले बिजनेस के सिलसिले में बाकू से पाकिस्तान आई थी। वह लाहौर के रायविंड इलाके में रह रही थी। 25 सितंबर की रात करीब 11 बजे दो महिलाएं उसे डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी इलाके के एक कैफे में ले गईं, जहां बाद में तीन पुरुष भी उनके साथ शामिल हो गए।पुलिस ने बताया कि कैफे में वक्त गुजारने के बाद उन पुरुषों ने महिलाओं को अपनी गाड़ी से छोड़ने की पेशकश की और फिर उसे एक फ्लैट में ले गए। यहां उन्होंने उसे नशीला पदार्थ खिलाया और उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद उसका आईफोन छीनते हुए उसे लाहौर के गाजी इंटरचेंज के पास छोड़कर फरार हो गए।गाड़ी बरामद की गई
बशीर ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल की गई कथित गाड़ी मुख्य संदिग्ध के एक रिश्तेदार के घर से बरामद कर ली गई है। पुलिस उन दो महिलाओं की भूमिका की भी जांच कर रही है, जो पीड़िता को कैफै ले गई थीं। पुलिस ने बताया कि तीनों पुरुष संदिग्धों को 'स्टॉप लिस्ट' में डाल दिया गया है ताकि वे देश छोड़कर न जा सकें।
पाकिस्तान के ही लाहौर में जुलाई में भी विदेशी महिलाओं के अपहरण और गैंगरेप का मामला सामने आया था। ये मामला काफी चर्चा में रहा था क्योंकि आरोपियों में से एक विदेश मंत्री इशाक डार का करीबी बताया गया थ। इस मामले में 2 जुलाई को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें