इसके अलावा दुर्ग में ऋषभ कॉलोनी में गुलशन बघेल के घर ED की टीम ने दबिश दी है। टीम दो गाड़ियों में पहुंची, जिसमें 10 से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं। फिलहाल मौके पर जांच जारी है। यह कार्रवाई भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में होने की आशंका है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ज्वेलरी और जमीन के कारोबार से जुड़े हैं डागा
रायपुर के पंडरी स्थित रवि नगर में आज सुबह करीब 4 बजे ED ने नितिन डागा के घर छापेमारी की। दो गाड़ियों में पहुंचे आधा दर्जन अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। नितिन डागा का ज्वेलरी और जमीन का कारोबार बताया जा रहा है।
किस मामले में कार्रवाई, जानकारी नहीं
फिलहाल ED की यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है, इसे लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच का दायरा और कार्रवाई से जुड़े अन्य विवरण भी स्पष्ट नहीं हैं। मामले में आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।