इजरायल-ईरान जंग के बीच रास तानुरा रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, सऊदी अरब को बड़ा झटका

Updated on 02-03-2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब की सरकारी तेल की कंपनी सऊदी अरामको की रास तानुरा रिफाइनरी पर ड्रोन हमला हुआ है। इसके बाद रिफाइनरी को बंद कर दिया गया है। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि रिफाइनरी को एहतियात के तौर पर बंद किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। ड्रोन हमले से रिफाइनरी के एक छोटे से हिस्से में आग लग गई लेकिन इस पर तुरंत काबू पा लिया गया। यह दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरीज में से एक है और और रोजाना करीब 550,000 बैरल क्रूड को प्रोसेस कर सकती है।

सऊदी अरब की डिफेंस मिनिस्ट्र के एक प्रवक्ता ने बताया कि सऊदी अरामको की रास तानुरा फैसिलिटी को टारगेट करके दागे गए दो ड्रोन के सफलतापूर्वक रोक दिया गया। यह रिफाइनरी फारस की खाड़ी में स्थित है और सऊदी अरब के एक्सपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए काफी अहम है। पश्चिम एशिया पूरी दुनिया के लिए तेल और गैस का एक बड़ा स्रोत है और यहां संकट पैदा होने से क्रू़ड की की कीमत में काफी तेजी आई है।

तेल में आग

एनर्जी ट्रेडर्स को आशंका है कि अगर तेल और गैस से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला होता है तो इससे दुनिया भर में हाहाकार मच सकता है। इस हफ्ते कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने का अनुमान है। आज शुरुआती कारोबार में यह 12 फीसदी तक उछल गया था। अभी ब्रेंट क्रूड 10 फीसदी से अधिक तेजी के साथ 80.19 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।
सऊदी अरब ने अपने ऑयल इन्फ्रा के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं। इससे पहले साल 2019 में भी Abqaiq और Khurais प्लांट्स पर भी ड्रोन और मिसाइल से हमला हुआ था। इससे सऊदी अरब की इन रिफाइनरीज को बंद कर दिया गया था। सऊदी अरब का आधा प्रोडक्शन इन्हीं दो रिफाइनरीज से होता है। इस कारण तेल की कीमतों में काफी तेजी आई थी। Abqaiq में दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी है जो ग्लोबल प्रोडक्शन का 5 फीसदी सप्लाई करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

चांदी दो दिन में 28,300 रुपये लुढ़की, सोना भी 8,700 रुपये भरभराया

नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
चांदी दो दिन में 28,300 रुपये लुढ़की, सोना भी 8,700 रुपये भरभराया
बिजनेस

रूसी तेल का दुश्‍मन है अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच भारत को क्‍यों दे दी खरीद की इजाजत, सामने आई मंशा

नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
रूसी तेल का दुश्‍मन है अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच भारत को क्‍यों दे दी खरीद की इजाजत, सामने आई मंशा
बिजनेस

गधे पालने के लिए 50 लाख रुपये तक दे रही सरकार, इस फोकस की वजह जान लीजिए

नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
गधे पालने के लिए 50 लाख रुपये तक दे रही सरकार, इस फोकस की वजह जान लीजिए
बिजनेस

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, 60 रुपये की बढ़ोतरी, ईरान युद्ध का इम्‍पैक्‍ट

नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, 60 रुपये की बढ़ोतरी, ईरान युद्ध का इम्‍पैक्‍ट
बिजनेस

ईरान-इजरायल युद्ध से रूस की चांदी, धड़ाधड़ यू-टर्न ले रहे रूसी तेल टैंकर, दो भारत की ओर मुड़े

नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
ईरान-इजरायल युद्ध से रूस की चांदी, धड़ाधड़ यू-टर्न ले रहे रूसी तेल टैंकर, दो भारत की ओर मुड़े
बिजनेस

कच्चे तेल की कीमत में उछाल, होर्मुज स्ट्रेट में 92 फीसदी गिर गया टैंकर ट्रैफिक

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
कच्चे तेल की कीमत में उछाल, होर्मुज स्ट्रेट में 92 फीसदी गिर गया टैंकर ट्रैफिक
बिजनेस

ईरान-इजरायल युद्ध की तपिश भारतीय बासमती चावल तक पहुंची, समंदर में ही अटके लाखों टन का कंशाइनमेंट

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से पश्चिम एशियाई देश पूरी तरह से झुलस रहे हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) के बंद होने से खाड़ी के अधिकतर देशों में पानी…
ईरान-इजरायल युद्ध की तपिश भारतीय बासमती चावल तक पहुंची, समंदर में ही अटके लाखों टन का कंशाइनमेंट
बिजनेस

भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है गल्फ काउंसिल

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है गल्फ काउंसिल
बिजनेस

कतर ने रोका एलएनजी का उत्पादन, भारत को सप्लाई में कटौती, शहरी क्षेत्र में संकट की आशंका

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर ने अपने ऊर्जा संयंत्रों पर हुए हमलों के बाद एलएनजी का उत्पादन रोक दिया है। इससे भारत को होने वाली आपूर्ति…
कतर ने रोका एलएनजी का उत्पादन, भारत को सप्लाई में कटौती, शहरी क्षेत्र में संकट की आशंका
बिजनेस