लोकेशन खंडवा एमपी
पूर्व मंत्री एवं हरसूद के विधायक कुंवर विजय शाह ने भोपाल विधानसभा में ली पद और गोपनीयता की शपथ,
मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में प्रोटेम स्पीकर श्री भार्गव ने दिलाई शपथ,
एंकर। आदिवासियों के दिलों पर राज करने वाले हरसूद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पूर्व वन मंत्री विजय शाह देश के पहले आदिवासी नेता है जो लगातार क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से आठ बार एक ही क्षेत्र से निर्वाचित होकर विधायक बने हैं, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 19वीं विधानसभा का सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ, पूर्व मंत्री एवं प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव ने मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव सहित नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई, इसी कड़ी में हरसूद विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉक्टर कुंवर विजय शाह को भी प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, शपथ ग्रहण करते हुए श्री शाह ने कहा कि मैं कुंवर विजय शाह विधानसभा के लिए निर्वाचित हुआ हूं ईश्वर की शपथ लेता हूं कि विधि द्वारा स्थापित भारत की अखंडता एवं जिस पद को ग्रहण करने वाला हूं उसके कर्तव्य का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगा, विजय शाह के आठवीं बार विधायक बनने एवं शपथ लेने पर क्षेत्र वासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामना दी।