दिव्यांका त्रिपाठी ने दिखाया C-सेक्शन से हुए जुड़वां बच्चों के जन्म से पहले क्या था हाल, सांस नहीं आ रही थी

Updated on 28-05-2026
टेलीविजन की दुनिया की फेमस और चहेती एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में जुड़वां बेटों को जन्म दिया। बच्चे के जन्म की खबर आते ही उनके चाहनेवालों की बधाईयों का ताता लग गया। जहां इस वक्त पूरा परिवार अपने घर में आए इन नन्हें मेहमानों की सेवा में जुटा है वहीं दिव्यांका ने बताया है कि डिलीवरी से ठीक पहले उनकी क्या हालत थी।

एक्ट्रेस ने अपने नए व्लॉग में अपनी डिलीवरी की कहानी सुनाई है। उन्होंने बताया है कि वो चाहती थीं कि आनेवाले मेहमान के लिए वो घर पूरा सेट करके जाएंगे और पूरी तरह से सब व्यस्थित करके, लेकिन उतना ही सब अव्यवस्थित है। उन्होंने कहा, 'अच्छी बात ये है कि घर में सब लोग हैं, पूरा परिवार है तो आजकल मैं बस ऑर्डर मार रही हूं और चीजें रखवा रही हूं।'

'पिछले तीन व्लॉग से मैं हर जगह खुजली ही करती नजर आ रही'

वहीं विवेक दहिया कुछ गाने की कोशिश करते दिखते हैं और कहते हैं, 'मैं सुर की प्रैक्टिस कर रहा हूं और सोच रहा था कि बेबी के लिए कुछ गाने रेडी करूं।' दिव्यांका बताती हैं- पिछले तीन व्लॉग से मैं हर जगह खुजली ही करती नजर आ रही हूं। वो दिखाती हैं कि उनके हाथों और शरीर पर कितने रैशेस हैं। उनकी मां उनसे कहती हैं- बेबी होने के बाद ये नहीं रहेंगे, ये तो कन्फर्म है

वो वीलचेयर पर बैठने से इनकार कर देती हैं

हॉस्पिटल जाने से पहले घर में दिव्यांका और विवेक की नजरें उतारी जाती हैं और एक्ट्रेस अपने हाथों से हल्दी के निशान लगाती हैं। दिव्यांका सास-ससुर के पैर छूने के लिए झुकती हैं। इसके बाद वो बड़ों का आशीर्वाद लेकर गाड़ी में बैठती हैं लेकिन उनके हाथ में आइसक्रीम की कटोरी भी है। हॉस्पिटल उतरते ही वो फिर भगवान के सामने प्रार्तना करती हैं और कहती हैं कि हेल्दी वाला मामला चाहिए। इसके बाद वो वीलचेयर पर बैठने से इनकार कर देती हैं।

'मैं बहुत अनकम्फर्टेबल फील कर रही हूं'

जब वह कमरे में एंटर करती हैं तो वहां बलून से सब सजा नजर आ रहा है। दिव्यांका का बुके से स्वागत होता है और ये सब देखकर वो काफी खुश हो जाती हैं। दिव्यांका अपना रूम देखकर खुश हो जाती हैं और कहती हैं- कितना प्यारा है बेड मेरा। इसके बाद दिव्यांका कहती हैं, 'मैंने अभी बताया है यहां पर कि मैं बहुत अनकम्फर्टेबल फील कर रही हूं, अपना गाउन पहनती हूं तो देखो मेरे पास गाउन के ऑप्शंस आए हैं। बकायदा कलर ऑप्शंस आए हैं और स्लिपर भी कितना क्यूट है।

बच्चे की हलचल देखकर विवेक भावुक हो गए

इसके बाद दिव्यांका का अल्ट्रासाउंड किया जाता है और सभी काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं और बच्चे की हलचल देखकर विवेक भावुक हो गए। वहीं दिव्यांका कहती हैं, 'थोड़ा परेशान हूं। ये एग्ज़ाम जैसा है और जब तक बच्चा हो न जाए तब तक सुकून नहीं मिलता। एकदम से लिटा दिया, मेरी सांस नहीं आ रही। ऑलमोस्ट सब प्रिपेयर हो गया है और कल सुबह मुझे ओटी की तरफ ले जाया जाएगा। अभी मुझे टेंशन तो हो रही है।'

'इंतजार आखिरकार खत्म हो गया…'लड़के' आ गए हैं'

इसके बाद मंगलवार को एक्ट्रेस और उनके पति विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम के जरिए इस खुशखबरी को सबके साथ शेयर किया। दोनों ने एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दो छोटे-छोटे बच्चे हल्के नीले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनके घर दो जुड़वां बच्चे हुए हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, 'इंतजार आखिरकार खत्म हो गया…'लड़के' आ गए हैं और जिंदगी अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है।' विवेक ने लिखा, 'मेरे करण-अर्जुन आ गए। नए माता-पिता वाले खूबसूरत सफर की शुरुआत पर मुझे और दिव्या को आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें