रिंकू सिंह के पिता के निधन से क्रिकेट जगत दुखी, युवराज और शिखर धवन ने जताया शोक

Updated on 27-02-2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया। शुक्रवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सास ली। 60 साल के खानचंद सिंह वह लंबे समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। रिंकू सिंह के पिता के निधन पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह और शिखर धवन ने शोक व्यक्त किया है।

युवी और धवन ने क्या लिखा

युवराज सिंह ने एक्स पर पोस्ट डालकर अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने लिखा, 'रिंकू के पिता के गुजर जाने की खबर सुनकर दिल टूट गया। ऐसे पलों में, कोई भी शब्द काफी नहीं लगता। इस मुश्किल समय में हम आपके और आपके परिवार के साथ हैं। उम्मीद है कि आपको अपने आस-पास के प्यार में ताकत और हिम्मत मिलेगी।'टीम इंडिया के गब्बर रहे शिखर धवन ने एक्स पर लिखा- रिंकू, आपको और आपके प्रियजनों को मेरी गहरी संवेदनाएं। आपके पिता की आत्मा को शांति मिले और इस मुश्किल समय में आपको हिम्मत मिले। ओम शांति।5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने लिखा- इस मुश्किल समय में हम रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। हमारी दुआएं उनके साथ हैं।

ग्रेटर नोएडा में चल रहा था इलाज

जानकारी के मुताबिक रिंकू सिंह के पिता ने शुक्रवार सुबह 4:36 बजे अंतिम सांस ली। उनका इलाज ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में चल रहा था।
रिंकू सिंह के परिवार में पांच भाई हैं। उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी। कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद क्रिकेटर बनने और लगातार मेहनत करने की प्रेरणा रिंकू सिंह को उनके पिता से ही मिली। बीसीसीआई की तरफ से जानकारी दी गई है कि रिंकू ग्रेटर नोएडा पहुंच गए हैं। वह कोलकाता के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच के लिए कोलकाता नहीं जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जसप्रीत बुमराह के पास खास मौका, एक विकेट से बड़ा कारनामा हो जाएगा

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जसप्रीत बुमराह के पास खास मौका, एक विकेट से बड़ा कारनामा हो जाएगा
खेल

सेमीफाइनल में ये 3 अंग्रेज चले तो टीम इंडिया को होगी मुश्किल, तोड़ सकते हैं टी20 विश्व कप जीतने का सपना

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
सेमीफाइनल में ये 3 अंग्रेज चले तो टीम इंडिया को होगी मुश्किल, तोड़ सकते हैं टी20 विश्व कप जीतने का सपना
खेल

भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल रद्द हो गया तो क्या होगा, किसे मिलेगी फाइनल में एंट्री

मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल रद्द हो गया तो क्या होगा, किसे मिलेगी फाइनल में एंट्री
खेल

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल शाम में, दिन में अर्जुन-सानिया की शादी में धूम, सचिन के घर ये दिग्गज बने मेहमान

नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज यानी 5 मार्च को सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले…
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल शाम में, दिन में अर्जुन-सानिया की शादी में धूम, सचिन के घर ये दिग्गज बने मेहमान
खेल

खुद कर चुके हैं एज फ्रॉड, अब शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगाया आरोप

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान शाहिद अफरीदी आज कल अलग-अलग पाकिस्तानी शो पर क्रिकेट से जुड़े मामलों पर बात करते हुए नजर आते हैं। शाहिद अपने…
खुद कर चुके हैं एज फ्रॉड, अब शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगाया आरोप
खेल

शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर, सानिया के गले में डाली वरमाला, सचिन-अंजलि ने यूं दिया अशीर्वाद

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी मुंबई में सानिया चंडोक के साथ बड़े धूम धाम से हुई। कई बड़ी…
शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर, सानिया के गले में डाली वरमाला, सचिन-अंजलि ने यूं दिया अशीर्वाद
खेल

इंग्लैंड लायंस नहीं, दुबई में परिवार के साथ हैं जॉनी बेयरस्टो, युद्ध के बीच वहीं फंस गए

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो अपने परिवार के साथ दुबई में फंसे हैं। उन्होंने हालात को लेकर चिंता जताई है। ईरान…
इंग्लैंड लायंस नहीं, दुबई में परिवार के साथ हैं जॉनी बेयरस्टो, युद्ध के बीच वहीं फंस गए
खेल

PCB के जुर्माना लगाने से खुश नहीं मोहम्मद आमिर, कहा- प्लेयर के लिए सबसे बड़ी सजा ड्रॉप होना है

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा साधारण रहा। एक बार फिर भारत से पाकिस्तान हार गया। इसके अलावा लगातार दूसरी बार टी20…
PCB के जुर्माना लगाने से खुश नहीं मोहम्मद आमिर, कहा- प्लेयर के लिए सबसे बड़ी सजा ड्रॉप होना है
खेल

शाहिद अफरीदी ने भी PCB को शर्मनाक हरकत पर लताड़ा, प्लेयर्स को फाइन लगाने पर कहा- छोटी सोच है

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। पीसीबी ने खराब प्रदर्शन के बाद टीम के खिलाड़ियों…
शाहिद अफरीदी ने भी PCB को शर्मनाक हरकत पर लताड़ा, प्लेयर्स को फाइन लगाने पर कहा- छोटी सोच है
खेल