पाकिस्तान के 'दर्रा आदम खेल' से भारत आ रहे सस्ते हथियार, मूसेवाला और अतीक हत्याकांड में भी हुए थे इस्तेमाल
Updated on
19-10-2026
नई दिल्ली: भारत में खासतौर से पंजाब में अधिकतर गैंगस्टर और गुंडे इन दिनों दुनिया में अवैध हथियार बनाने वाले सबसे बड़े बाजारों में से एक पाकिस्तान के 'दर्रा आदम खेल' में बने हथियारों से खून-खराबा कर रहे हैं। 'गन फैक्ट्री ऑफ पाकिस्तान' के नाम से मशहूर यह दर्रा आदम पाकिस्तान के कोहाट और पेशावर के बीच में स्थित खैबर पख्तूनख्वा में स्थित है, जहां ऑस्ट्रिया की ग्लोक, तुर्किये की जिगाना और इटली की बैरेटा पिस्टल समेत एके-47 जैसे खतरनाक हथियारों की एकदम हूबहू कॉपी बनाई जाती है।यही विदेशी हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से तस्करी करके पंजाब में भेजे जा रहे हैं। जहां से केवल पंजाब के ही नहीं बल्कि भारत के अन्य राज्यों के भी गैंगस्टर और गुंडे इन्हें खरीद रहे हैं।- दर्रा आदम खेल में हथियारों की नकल, पंजाब में गैंगस्टरों का नेटवर्क
- ग्लॉक और जिगाना जैसी पिस्तौल 8 से 20 हजार रुपये तक में बेच रहे
दर्रा आदम खेल में बन रहे असली हथियारों की फर्स्ट कॉपी
ग्लॉक और जिगाना जैसी पिस्तौलों का इस्तेमाल 29 मई, 2022 को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला और 15 अप्रैल, 2023 में अतीक अहमद और इसके भाई अशरफ की हत्या में भी इस्तेमाल की गई थी। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की सुरक्षा में लगी बीएसएफ और राज्य पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान से जो भी हथियार तस्करी करके पंजाब और भारत में अन्य बॉर्डर एरिया में पकड़े जा रहे हैं, उनमें से अधिकतर हथियार पाकिस्तान के दर्रा आदम खेल में बन रहे हैं। यह असली हथियारों की फर्स्ट कॉपी है। जिनकी कीमत लाखों रुपयों में नहीं बल्कि भारत में बिकने वाले नॉर्मल मोबाइल फोन जितनी ही है।इसमें ग्लोक और जिगाना जैसी पिस्तौल पाकिस्तान के हथियार माफिया भारत में 8 से 20 हजार रुपये तक में बेच रहे हैं। जबकि एके-47 जैसी राइफल भी 25 हजार से 50 हजार रुपये में मिल जा रही है। इतनी सस्ती कीमतों पर पाकिस्तान में बने यह हथियार बेचे जा रहे हैं कि भारत के गैंगस्टरों और गुंडों में इनका इस्तेमाल करने के प्रति क्रेज भी बढ़ता जा रहा है।
पकड़े जा रहे, फिर भी तस्करी जारी
तीनों जगहों पर अब हथियार बहुत कम बनाए जाते हैं, लेकिन इन जगहों पर अभी भी हथियारों की मंडी सजती है। जहां से बड़ी संख्या में हथियार भारत में खपाने की कोशिश की जा रही है। इसमें बीएसएफ के अलावा पंजाब पुलिस आए दिन बड़ी संख्या में विदेशी पिस्तौल, एके-47 और हैंड ग्रेनेड समेत भारी संख्या में इन अवैध हथियारों को पकड़ भी रही है। लेकिन फिर भी यह तस्कर पाक से भारत में हथियार खपाने में कामयाब हो जा रहे हैं।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें