छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, बारिश-ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान; बिजली गिरने से युवक झुलसा

Updated on 17-03-2026

रायपुर/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को गरियाबंद, धमतरी और सरगुजा सहित कई इलाकों में बारिश हुई, वहीं कुछ क्षेत्रों में जमकर ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से किसानों की महुआ और आम की फसल को नुकसान पहुंचा हैगरियाबंद जिले के सीनापाली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक झुलस गया। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय गोविंद पटेल इमली के पेड़ के नीचे खड़े होकर मोबाइल देख रहे थे। इसी दौरान अचानक पेड़ पर बिजली गिर गई, जिससे उनकी पीठ का हिस्सा झुलस गया। गोविंद पटेल ने बताया कि उन्हें ऐसा लगा जैसे मौत छूकर निकल गई। बिजली गिरने से इमली के पेड़ का एक बड़ा हिस्सा भी झुलस गया।

घटना के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को देवभोग के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीएमओ डॉ. प्रकाश साहू के अनुसार युवक की पीठ का छोटा हिस्सा झुलसा है। प्राथमिक उपचार कर दवाइयां दी गई हैं और अंदरूनी चोटों की जांच की जा रही है।

इधर छुरा तहसील के रुवाड और बाघमार इलाके में जमकर ओले गिरे, जबकि गरियाबंद और देवभोग क्षेत्र में रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। मौसम के अचानक बदले मिजाज और तेज हवाओं के कारण महुआ और आम की फसल को नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करीब 30 प्रतिशत महुआ की फसल प्रभावित हुई है, वहीं आम के फल और मौर भी झड़ गए हैं, जिससे बाजार में आम की आवक पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

1.87 लाख करोड़ का विनियोग बिल पारित:वित्तमंत्री चौधरी ने कहा- महिलाओं व किसानों के उत्थान को मिलेगी नई गति

रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
1.87 लाख करोड़ का विनियोग बिल पारित:वित्तमंत्री चौधरी ने कहा- महिलाओं व किसानों के उत्थान को मिलेगी नई गति
छत्तीसगढ़

दुर्ग में पापुशा गैसेस प्राइवेट लिमिटेड पर अचानक छापा

दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
दुर्ग में पापुशा गैसेस प्राइवेट लिमिटेड पर अचानक छापा
छत्तीसगढ़

चैत्र नवरात्रि...महामाया देवी मंदिर को 2‎ क्विंटल फूलों से सजाया

बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
चैत्र नवरात्रि...महामाया देवी मंदिर को 2‎ क्विंटल फूलों से सजाया
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में मान्यता के बगैर CBSE कोर्स की पढ़ाई

बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
बिलासपुर में मान्यता के बगैर CBSE कोर्स की पढ़ाई
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में जूटमिल पर कुर्की नोटिस:पेट्रोल पंप समेत 5 संस्थानों को निगम ने किया सील

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायगढ़ में जूटमिल पर कुर्की नोटिस:पेट्रोल पंप समेत 5 संस्थानों को निगम ने किया सील
छत्तीसगढ़

हाउसिंग लोन घोटाला...26 साल बाद EOW की कार्रवाई

रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
हाउसिंग लोन घोटाला...26 साल बाद EOW की कार्रवाई
छत्तीसगढ़

अविमुक्तेश्वरानंद बोले- CM योगी असली हिंदू नहीं

बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
अविमुक्तेश्वरानंद बोले- CM योगी असली हिंदू नहीं
छत्तीसगढ़

निर्माण कार्यों में पारदर्शिता की नई पहल: ‘जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल’ से जनता की सीधी भागीदारी

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
निर्माण कार्यों में पारदर्शिता की नई पहल: ‘जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल’ से जनता की सीधी भागीदारी
छत्तीसगढ़

नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी

रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी
छत्तीसगढ़