ट्रंप को बताया 'शैतान की औलाद', पूर्व मंत्री शादाब फातिमा का हमला, पेट्रोलियम संकट-महंगाई पर केंद्र को घेरा

Updated on 16-03-2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल में मंत्री रही थीं। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों की समस्या को लेकर के सरकार पर सियासी हमला बोला। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार माना है। साथ ही, वैश्विक तेल संकट को लेकर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शैतान की औलाद करार दे डाला। बहुजन समाज पार्टी के अग्रणी नेता और संस्थापक रहे काशीराम की जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी ने भी एक कार्यक्रम आयोजित किया।

जयंती कार्यक्रम में आया बयान

कांशीराम जयंती कार्यक्रम गाजीपुर के कामरेड सरयू पांडेय पार्क में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में सपा नेता और पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। मीडिया से बातचीत में मोदी सरकार की नीतियों पर हमलावर फातिमा ने एपस्टीन फाइल्स का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अनिल अंबानी, मंत्री हरदीप पुरी जैसे लोगों का नाम एपस्टीन फाइल्स में है। उनसे जवाब लिया जाना चाहिए था।

अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री

प्रदेश की राजनीति और 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर भी शादाब फातिमा ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी दलित-पिछड़ा गठबंधन को साथ लेकर भाजपा को हराकर बड़ी जीत हासिल करेगी।

कौन हैं शादाब फातिमा?

शादाब फातिमा ने वर्ष 2012 में गाजीपुर की जहूराबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को चुनाव हराया था। इससे पहले फातिमा ने 2007 के यूपी विधानसभा चुनाव में गाजीपुर सदर से सपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। 2012 में बनी अखिलेश सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद मिला था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

सुप्रीम कोर्ट बोला- वनतारा में कानून का उल्लंघन नहीं हुआ

नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
सुप्रीम कोर्ट बोला- वनतारा में कानून का उल्लंघन नहीं हुआ
देश

राजस्थान में पेयजल संकट से निपटने का 'मास्टर प्लान' तैयार, भजनलाल सरकार ने बजट जारी कर छुट्टियां रद्द की

जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
राजस्थान में पेयजल संकट से निपटने का 'मास्टर प्लान' तैयार, भजनलाल सरकार ने बजट जारी कर छुट्टियां रद्द की
देश

राजस्थान में इस बार 'गम' की ईद, शिया समुदाय नहीं मनाएगा खुशियां, काली पट्टी बांधकर जानें क्यों होगा विरोध

जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
राजस्थान में इस बार 'गम' की ईद, शिया समुदाय नहीं मनाएगा खुशियां, काली पट्टी बांधकर जानें क्यों होगा विरोध
देश

नोएडा में नई एलिवेटेड रोड की तैयारी: चिल्ला से सेक्टर-94 तक बनेगा कॉरिडोर, यमुना एक्सप्रेसवे से सीधा कनेक्शन

नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
नोएडा में नई एलिवेटेड रोड की तैयारी: चिल्ला से सेक्टर-94 तक बनेगा कॉरिडोर, यमुना एक्सप्रेसवे से सीधा कनेक्शन
देश

यूपी पंचायत चुनाव: कितनी होती है जिला पंचायत सदस्य की सैलरी? क्या-क्या काम कराते हैं

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
यूपी पंचायत चुनाव: कितनी होती है जिला पंचायत सदस्य की सैलरी? क्या-क्या काम कराते हैं
देश

'अपनी मौत के जिम्मेदार हम होंगे', लखनऊ में परिवार के 3 लोगों ने जहर खाया, मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
'अपनी मौत के जिम्मेदार हम होंगे', लखनऊ में परिवार के 3 लोगों ने जहर खाया, मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर
देश

राजस्थान में लगातार तीसरे दिन ओले गिरे, MP में बारिश

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
राजस्थान में लगातार तीसरे दिन ओले गिरे, MP में बारिश
देश

हिमाचल में कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेजा

ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
हिमाचल में कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेजा
देश

'वकालत सम्‍मानित पेशा, ऐसे छवि धूमिल होती है' SC ने बाराबंकी टोल प्‍लाजा में तोड़फोड़ पर जताई नाराजगी

बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
'वकालत सम्‍मानित पेशा, ऐसे छवि धूमिल होती है' SC ने बाराबंकी टोल प्‍लाजा में तोड़फोड़ पर जताई नाराजगी
देश