भोपाल में युवती से हैवानियत : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मुकरने पर जबरन जहर पिलाने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार

Updated on 03-08-2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला सामने आया है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

सालभर से संपर्क थे युवक-युवती

पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय युवती अपनी मां के साथ रहती है। उसकी बड़ी बहन का देवर अक्सर घर आता-जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।
आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर युवती को मिसरोद क्षेत्र स्थित किराये के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रखा। अक्टूबर 2025 से वह शादी का भरोसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

जबरन पिलाया इल्लीमार कीटनाशक

पीड़िता का आरोप है कि जब भी वह शादी की बात करती, आरोपी टाल देता था। 30 जुलाई को दोबारा शादी का दबाव बनाने पर वह भड़क गया और युवती के मुंह में इल्लीमार कीटनाशक उड़ेल दिया। युवती ने तत्काल उल्टी कर दी, जिससे उसकी जान बच गई।
इसके बाद वह सीधे मिसरोद थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें