पन्ना शाहनगर में मेले का आयोजन

Updated on 10-02-2024
बी पी मेमोरियल  स्कूल  में विज्ञान मेले का आयोजन 
सी एम राईज प्राचार्य ने किया मेले का अवलोकन 
शाहनगर । (जितेंद दुबे) नगर के बी पी मेमोरियल  हायर सेकेन्ङरी स्कूल मे शनिवार १०फरवरी को विज्ञान प्रदर्शनी व बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ  में मुख्य अतिथि शाहनगर सी एम राईज विद्यालय के प्रभारी  प्राचार्य  भरत पान्ङे  पत्रकार जितेन्द्र दुबे एवं विद्यालय संचालक सौरव शिवपुरिया बी पी मेमोरियल  स्कूल के  प्रभारी प्राचार्य  रामप्रताप विश्वकर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये ततपश्चात  बिज्ञान मेले परिसर का फीता काटकर  सभी अतिथियो ने अवलोकन  किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि  प्रभारी प्राचार्य भरत लाल पाण्ङेय ने कहा की निश्चित ही  छात्रों द्वारा किया गया यह नवाचार निश्चित रूप से भावी पीढ़ी के लिए फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा यही वह छात्र छात्राएं हैं जो भविष्य में भारत की विज्ञान व प्रौद्योगिकी को ऊंचाइयों के शिखर तक लेकर जाएंगे। श्री पाण्ङेय ने कहा की बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण स्थापित करने के लिए शाहनगर का   बी पी मेमोरियल  स्कूल का यह प्रयास भविष्य में सबके लिए मिसाल बनेगा। मे कई दिनों से देख रहा हूं की यहां के  स्टाप ने बच्चों मे  जिस तरीके से जिज्ञासा, एकाग्रता व नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए हमेशा से ही प्रयासरत रहे है विद्यालय में  वैज्ञानिक माहौल बनाया है उसके लिये समस्त विद्यालय स्टाप  बधाई का पात्र है । 
*मॉडल्स का अवलोकन*
  मेले में  स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडल को प्रदर्शित किया गया। शाला के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडल्स की आए हुए अतिथियों अभिभावकों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
 विज्ञान प्रदर्शनी में दर्शाये गए विभिन्न मॉडल में मुख्य रूप से मोटर बोट, सेव अर्थ सेव लाइफ, इलेक्ट्रिक अलार्म, हाइड्रो पावर डैम, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, टेंपरेरी डीजे, सोलर लाइट, हाइड्रोलिक जेसीबी, अर्थ डिस्क, भूकंप अलार्म, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट, हाइड्रोलिक इलेक्ट्रिक सिस्टम, ड्रिप इरिगेशन जैसे मॉडल की अतिथियों ने जमकर सराहना की एवं प्रभारी  प्रचार्य  ने एक से बढकर  एक प्रदर्शन करने पर पारितोषिक स्वरूप  सम्मान दिया गया । तत्पश्चात सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से  सभी छात्र -छात्राओं का मनोबल बढाने के लिये  विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य  रामप्रताप विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया साथ ही जिसमें कई तरह के खेल व खाने पीने की स्टॉल्स पर विधार्थियों ने खाने-पीने का लुत्फ उठाया।इस अवसर पर श्रीमती सूफिया परवीन संतोष विश्वकर्मा संतोष द्विवेदी आशीष तिवारी  विमल द्विवेदी जवाहर लाल कोरी  सोनेलाल सतीश वर्मा
शिल्पी, संजू, दीपाली, मुस्कान, मोहिनी, एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें