जमशेदपुर में गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार
Updated on
24-09-2026
जमशेदपुरः झारखंड में जमशेदपुर शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक शाखा में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बैंक खुलने के कुछ ही देर बाद करीब पांच हथियारबंद अपराधी बैंक के अंदर घुस गए और कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया।वारदात को अंजाम देने के बाद पैदल ही मौके से फरार
जानकारी के अनुसार अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक कर्मचारियों को धमकाते हुए नकदी और बैंक में रखे सोने के जेवरात अपने कब्जे में ले लिए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बदमाश करीब 50 लाख रुपये नकद के साथ भारी मात्रा में सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी पैदल ही मौके से निकल गए। घटना के बाद बैंक कर्मियों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।बंदूक की नोक पर बैंक कर्मी और ग्राहकों को बनाया बंधक
पुलिस के मुताबिक, पांच की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने बंदूक की नोक पर बैंक कर्मी और ग्राहकों को बंधक बना लिया। जानकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में 42 लाख रुपए नगद और भारी मात्रा में जेवरात के लूटे जाने की बात सामने आई है। हालांकि, बैंक से कितनी नकदी और कितना सोना लूटा गया है, इसका अभी आधिकारिक आकलन नहीं हो पाया है।सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पहचान की कोशिश
मामले की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस के साथ-साथ पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। बैंक परिसर तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान
पुलिस ने बैंक कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल लूट की गई राशि और जेवरात के वास्तविक मूल्य का आकलन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें