12वीं के टॉपर्स की बल्ले-बल्ले, सीएम मोहन यादव आज बांटेंगे 7,400 से ज्यादा स्टूडेंट्स को फ्री स्कूटर

Updated on 19-09-2026

भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री स्कूटर योजना के तहत स्कूटर वितरित करेंगे।

शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम सुबह नौ बजे से आयोजित होगा। योजना के तहत कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक के साथ अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थियों को लाभ दिया जाता है।

इसमें सभी संकायों के विद्यार्थी शामिल हैं। मोटराइज्ड स्कूटर के लिए अधिकतम 90 हजार और ई-स्कूटी के लिए अधिकतम 1.20 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

बता दें, कि इस योजना के तहत अब तक 23 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। सरकार के अनुसार योजना के संचालन पर अब तक करीब 246 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें